लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2025: महागठबंधन में सीट के बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने कहा कि सभी दलों की भावनाओं को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2025 16:58 IST

। बैठक के बाद कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के संबंध में तीन महत्वपूर्ण बातें हुई हैं। सीट बंटवारे में सभी दलों की भावनाओं को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चुनाव को लेकर आगामी तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक के बाद कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के संबंध में तीन महत्वपूर्ण बातें हुई हैं। सीट बंटवारे में सभी दलों की भावनाओं को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में तीन बातें मायने रखती हैं। सीट बंटवारे पर कोई गतिरोध नहीं होना चाहिए और हमें जनता के हित में मिलकर ठोस और सकारात्मक कदम उठाने चाहिए। सीट बंटवारा सभी शामिल पार्टियों की भावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।

राजेश राम ने बताया कि हम लोगों ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक जल्द की है। बैठक के बाद भी कई प्रक्रिया होती है, जिसे पूरा करना पड़ता है। अभी कुछ दिनों पहले ही हम लोगों ने पार्टी के जिलाध्यक्षों से चुनाव को लेकर सुझाव भी मांगे थे। इसके बाद प्रदेश के पदाधिकारियों ने उसकी स्क्रीनिंग की है। उन्होंने बताया कि इसके बाद हम लोगों ने इसकी स्क्रीनिंग दिल्ली में की है। इसकी वजह से हमारी प्रक्रिया लंबी हो जा रही है, जिससे चुनाव के दौरान सीट बंटवारे सहित कई मुद्दों पर परेशानी न हो। 

सीट बंटवारे को लेकर राजेश राम ने कहा कि अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। समय आने पर गठबंधन की पार्टियों से बात करके इसकी जानकारी संयुक्त रूप से दी जाएगी। किसी को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है। सीट बंटवारे को लेकर किसी पार्टी के साथ कोई विवाद नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता एक साथ बैठकर बातें करते हैं, अगर किसी को कोई परेशानी होती है, तो बात करके दूर किया जाता है। राजेश राम ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव करना चाहती है। इसलिए भी हम लोगों की तरफ से कोई गलती न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?