लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर पर चीन ने अपनाया नरम रुख, चीनी राजदूत ने कहा- भरोसा कीजिए, मामले को सुलझाया जाएगा!

By स्वाति सिंह | Updated: March 17, 2019 14:22 IST

पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा वैश्विक आतंकवादी के तौर पर चिह्नित किए जाने के प्रस्ताव पर चीन ने विरोध किया था।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने में अड़ंगा लगाने के बाद भारत आए चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने कहा कि मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। 

समाचार एजेंसी समाचार के मुताबिक लुओ झाओहुई ने कहा' यह टेक्निकल होल्‍ड है। यानि ये कि इस मामले पर विचार और अध्‍ययन करने लिए समय लिया गया है। मेरा विश्वास करें, यह मामला सुलझ जाएगा।' झाओहुई ने आगे कहा 'मसूद अजहर के मुद्दे को हम पूरी तरह से समझते हैं और इसपर भरोसा भी करते हैं। इस मुद्दे पर हम भारत की चिंता भी बखूबी समझते हैं। यह मामला सुलझा लिया जाएगा।'बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में 40 जवानों की मौत हो गई थी। 

पुलवामा हमले के बाद, अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव फ्रांस, ब्रिटेन एवं अमेरिका की ओर से 27 फरवरी को रखा गया था। 

13 मार्च चीन ने चौथी बार वीटो पावर का इस्‍तेमाल करके मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्‍ताव पर रोक लगाई है।

टॅग्स :चीनपाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब