लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए है कीमत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2020 19:32 IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच में रेड सेंड बोआ (दोमुंहा सर्प) बरामद हुआ। नेपाल, इंडोनेशिया, ताइवान, मलेशिया, चीन में इसकी अधिक मांग है।

Open in App
ठळक मुद्देयौन शक्ति, एड्स जैसी बीमारियों की दवा के लिए रेड सैंड बोआ खरीदते हैं।सांप का वजन 2 किलो 600 ग्राम है, जबकि लंबाई 3 फीट 5 फीट है।

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच में यूपी पुलिस ने चार तस्कर को अरेस्ट किया है। उनके पास से एक रेड सेंड बोआ (दोमुंहा सर्प) बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए है।

तस्करों ने बताया कि यू ट्यूब देखने के बाद इसके बारे में जानकारी मिली। इसके महत्व के बारे में पहले हमें कुछ नहीं पाता था। तस्करों ने पूछताछ में पुलिस से कहा कि हम नेपाल के रास्ते इसे बेचने वाले थे। दोमुंहे सांप की तस्करी भारत से नेपाल, इंडोनेशिया, ताइवान, मलेशिया, चीन के अलावा अरब देशों में भी की जाती है।

इसका प्रयोग मुख्यतया दवा बनाने में किया जाता है। पुलिस और वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख से लेकर 2 करोड़ तक है। उनके पास मिले बैग में 2.6 किलोग्राम वजन का रेड सेंड बोआ सर्प बरामद हुआ। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला रेड सैंड बोआ सांप बरामद किया गया है।

चार कथित अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया

इस बाबत चार कथित अंतरराज्यीय वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि ‘वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो’ व ‘वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ’ द्वारा पूर्व में सूचना दी गई थी कि बहराइच व लखीमपुर के जंगलों में मौजूद अत्यधिक दुर्लभ प्रजाति के सांपों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़वाकर अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर इनकी तस्करी करते हैं।

व्यवसायिक ढंग से सहेजकर रखा गया दोमुंहा रेड सैंड बोआ सांप बरामद हुआ

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम पुलिस दल को खैरीघाट थानांतर्गत रामपुर धोबियाहार में एक कार से तलाशी के दौरान व्यवसायिक ढंग से सहेजकर रखा गया दोमुंहा रेड सैंड बोआ सांप बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गये चारों वन्यजीव तस्कर सतीश कुमार (लखनऊ), पंकज सिंह (लखनऊ), मनोज कुमार (कानपुर) व बहराइच के खैरीघाट क्षेत्र निवासी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

सांप को पकड़ने व तस्करी में मददगार बहराइच के मोतीपुर क्षेत्र निवासी फैजू अली व कोयली, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। दोनों फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। कुमार ने बताया कि बरामद बेशकीमती सांप को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। दो मुंह वाले गैर विषैले रेड सैंड बोआ सांप को जंगल से सटे इलाकों में दोमुंहा सांप के नाम से जाना जाता है। इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारगोरखपुरGorakhpur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos