लाइव न्यूज़ :

Red Alert In Rajasthan: मुश्किल में जिंदगी, 50 डिग्री तापमान!, 7 दिन तक गर्मी से राहत नहीं

By धीरज मिश्रा | Updated: May 22, 2024 12:20 IST

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में कई जगहों पर तामपान 45 प्लस बना हुआ है। वहीं, बीते 24 घंटे में राजस्थान में तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में रेड अलर्ट जारी, सात दिन तक गर्मी से राहत नहीं मौसम विभाग के अनुसार, दो दिनों में एक से दो डिग्री बढ़ेगा तापमान बीते 24 घंटे में तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया

Red Alert In Rajasthan:राजस्थान में इंसान हो या जानवर सभी को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। यहां पर तापमान का पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इधर, मौसम विभाग ने राजस्थान में रेल अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में कई जगहों पर तामपान 45 प्लस बना हुआ है। वहीं, बीते 24 घंटे में राजस्थान में तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधे श्याम शर्मा ने बताया कि इस सीजन में पहली बार राजस्थान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के सभी स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। वहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। जैसलमेर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले 48 से 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 की बढ़ोतरी होगी। यानि की राजस्थान में 23 से 24 मई के बीच तापमान का पारा 48 से 49 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच से छह दिन हीट वेव जारी रहेगा। इससे आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं।

स्कूलों को बंद करने का ऐलान

बढ़ती गर्मी कि तपिस के चलते दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित शिक्षा विभाग ने सरकार के आदेश पर स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है इस कड़ी में राजस्थान में भी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

अभी राज्य में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी है। मालूम हो कि मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय शहरों में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में पूरे उत्तर पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर है और हमने पिछले 2-3 दिनों में इस क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया था।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरजैसलमेरभरतपुरहीटवेवमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?