लाइव न्यूज़ :

वसूली प्रकरण ः सीआईडी ने कहा-परमबीर सिंह ने पुलिसकर्मियों की ‘खराब छवि’ बनाई

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:03 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को कथित वसूली के मामले में दो पुलिस अधिकारियों को सात दिन के लिए महाराष्ट्र के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में भेज दिया। इस मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह भी आरोपी हैं।

विशेष सरकार वकील शेखर जगताप ने गिरफ्तार अधिकारियों की हिरासत की मांग करते हुए अदालत से कहा कि सिंह ने मुंबई पुलिस की ‘खराब छवि’ बनाई।

सीआईडी ने इस मामले में सिंह के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने की भी मांग की। अदालत बुधवार को अपना आदेश जारी कर सकती है।

जगताप ने कहा कि परमबीर के 'कारनामे' से मुंबई पुलिस एवं अन्य की खराब छवि बनी है। ’’

अदालतें पहले ही वसूली के दो अन्य मामलों में सिंह के खिलाफ वारंट जारी कर चुकी है। उनमें एक मामला मुंबई में और दूसरा ठाणे में दर्ज है।

पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को यहां मैरीन ड्राइव थाने में दर्ज किये गये वसूली के मामले में मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट आर एम नर्लिकर के सामने पेश किया गया। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।

गोपाले फिलहाल खंडाला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और कोरके नायगांव स्थानीय हथियार इकाई में पदस्थापित हैं। न्यायाधीश ने दलीलें सुनने के बाद इन दोनों को सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेज दिया।

ये दोनों संपत्ति कारोबारी (रीयल एस्टेट डेवलपर) श्यामसुंदर अग्रवाल की शिकायत के आधार पर सोमवार को गिरफ्तार किये गये थे। अग्रवाल ने 22 जुलाई को मरीन ड्राइव थाने में वसूली की शिकायत दर्ज करायी थी।

दोनों की हिरासत की मांग करते हुए सीआईडी ने कहा कि उन्होंने अपराध में सक्रिय भूमिका निभायी तथा अब वह उनके अन्य आरोपियों से संबंध तथा वित्तीय लेन-देन के बारे में जांच करना चाहती है।

उसने कहा कि जो धनराशि वसूली गयी थी , वह अबतक बरामद नहीं हुई है और वह आरोपियों का गवाहों के साथ आमना-सामना कराना चाहती है।

गोपाले के वकील अनिकेत निगम ने हिरासत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने जांच में सहयोग किया और वह चार बार जांचकताओं के सामने पेश हुआ।

निगम ने कहा कि गोपाले को अपनी सेवा के दौरान वाहवाही मिल चुकी है और उन्होंने कई मामले सुलझाये हैं।

कोरके के वकील राहुल आरोटे ने कहा कि उनकी मुवक्किल का ‘बेदाग करियर’ रहा है और उनके विरूद्ध कोई सबूत नहीं है।

प्राथमिकी में परमबीर सिंह एवं सात अन्य के नाम हैं जिनमें पांच पुलिस अधिकारी हैं। उसमें कोरके और गोपाले के अलावा डीसीपी (अपराध शाखा) अकबर पठान, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीकांत शिंदे और एसीपी संजय पाटिल के नाम हैं।

पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान अग्रवाल के पूर्व व्यापारिक साझेदार संजय पूनामिया एवं उनके सहयोगी सुनील जैन को गिरफ्तार किया था।

सीआईडी को अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा शकील के साथ कथित संबंध को लेकर अग्रवाल के विरूद्ध जुहू थाने में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत दर्ज किये गये मामले की जांच का जिम्मा भी सौंपा गया है।

अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि इस ‘झूठे’ मामले के आधार पर परमबीर सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने उसके पूर्व व्यापारिक साझेदार संजय पूनामिया के इशारे पर उससे वसूली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी