लाइव न्यूज़ :

भारतीय रेलवे के राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि, 2022-23 में 2 लाख 40 हजार करोड़ अर्जित किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 18, 2023 11:35 IST

भारतीय रेलवे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर के कहा है कि रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2 लाख 40 हजार करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। भारतीय रेलवे के यात्री राजस्व में भी 61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे को वित्तीय वर्ष 2022-23 में मिला रिकॉर्ड राजस्व2022-23 में 2 लाख 40 हजार करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित कियापिछले वर्ष की तुलना में लगभग 49,000 करोड़ रुपये अधिक

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 बेहद शानदार रहा है। भारतीय रेलवे ने एक आधिकारिक बयान जारी कर के कहा है कि रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2 लाख 40 हजार करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में रेलवे द्वारा अर्जित किया गया राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 49,000 करोड़ रुपये अधिक है। वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 में अर्जित किया गया राजस्व 25 प्रतिशत अधिक है।

भारतीय रेलवे के यात्री राजस्व में भी 61 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि है। भारतीय रेलवे का यात्री राजस्व 63,300 करोड़ रुपये हो गया है। 2021-22 में यह 39,214 करोड़ रुपये था।  वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान रेलवे को माल ढुलाई से मिलने वाला राजस्व भी पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है। 

तीन साल के अंतराल के बाद पहली बार भारतीय रेलवे इस साल पेंशन व्यय को पूरी तरह से पूरा करने में सक्षम है। अपने सभी राजस्व व्यय को पूरा करने के बाद रेलवे ने 3200 करोड़ रुपये अपने आंतरिक संसाधनों से पूंजी निवेश के जरिए जुटाए। 

अपने आधिकारिक बयान में रेलवे की तरफ से कहा गया, "2022-23 के दौरान, सकल राजस्व 2021-22 के 1 ,91,278 करोड़ रुपये की तुलना में 2,39,803 करोड़ रुपये रहा। साथ ही सकल यातायात प्राप्तियां 2021-22 के 1,91,206 रुपये की तुलना में 2,39,750 करोड़ रुपये रहीं।  2021-22 में रेलवे का कुल व्यय 2,06,391 करोड़ रुपये था जो 22-23 के दौरान 2,37,375 करोड़ रुपये है।"

रेलवे ने कहा है कि उसका ध्यान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर केंद्रित है। विभिन्न सुरक्षा कार्यों के लिए वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्रीय रेल सुरक्षा कोष के तहत 11,800 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। बताया गया है कि ट्रैक, पुल, ग्रेड सेपरेटर आदि को मजबूत करने में सुरक्षा की दिशा में कुल 25,913 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। 

टॅग्स :भारतीय रेलRailway Ministryरेल बजटRailway Budget
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?