लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल धनखड़ और सीएम ममता में सुलह, गवर्नर को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का फैसला किया

By भाषा | Updated: February 4, 2020 16:22 IST

राज्यपाल सचिवालय ने धनखड़ की यात्रा के लिए राज्य सरकार से एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था और पहले के विपरीत इस बार प्रशासन ने इसकी स्वीकृति दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देइस फैसले को राज्य सरकार और राज भवन के बीच सुलह के संकेत के रूप में देखा जा सकता है।तृणमूल कांग्रेस के महासचिव चटर्जी के साथ राज्यपाल की एक बैठक रविवार को भी हुई थी जो करीब डेढ़ घंटे चली थी।

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ की बृहस्पतिवार को होने वाली शांतिनिकेतन यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

बनर्जी के इस फैसले को राज्य सरकार और राज भवन के बीच सुलह के संकेत के रूप में देखा जा सकता है। राज्यपाल सचिवालय ने धनखड़ की यात्रा के लिए राज्य सरकार से एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था और पहले के विपरीत इस बार प्रशासन ने इसकी स्वीकृति दे दी।

राजभवन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शांतिनिकेतन जा रहे राज्यपाल की यात्रा के लिए हमने एक हेलीकॉप्टर मांगा था। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है।”

गौरतलब है कि धनखड़ ने कल ही राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा और संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ बैठक कर सात फरवरी से शुरू हो रहे पश्चिम बंगाल के बजट सत्र पर चर्चा की थी। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव चटर्जी के साथ राज्यपाल की एक बैठक रविवार को भी हुई थी जो करीब डेढ़ घंटे चली थी।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि राज भवन और प्रदेश सरकार दोनों अपना रुख नरम कर रहे हैं। पिछले साल धनखड़ के शांतिनिकेतन, डोमकल और फरक्का जाने के लिए राज्यपाल सचिवालय ने प्रदेश सरकार से कई बार हेलीकॉप्टर देने का अनुरोध किया था लेकिन सरकार ने अनुरोध ठुकरा दिया था। जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई घटना सहित कई मामलों को लेकर धनखड़ और प्रदेश सरकार के बीच तनातनी लगातार जारी है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष