लाइव न्यूज़ :

जून 2023 के बाद भारत में आ सकती है मंदी, पीएम मोदी-भारत सरकार सुनिश्चित कर रही है कि वैश्विक आर्थिक मंदी नागरिकों को ने करें प्रभावित: मंत्री नारायण राणे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2023 12:52 IST

इस मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि ''चूंकि हम मंत्रिमंडल में हैं, हमें जानकारी मिलती है (आर्थिक मंदी के बारे में) या प्रधानमंत्री मोदीजी हमें इस बारे में सुझाव देते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देवैश्विक आर्थिक मंदी को लेकर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत में जून 2023 के बाद मंदी आ सकती है। मंत्री नारायण राणे के अनुसार, पीएम मोदी और भारत सरकार इसकी पूरी कोशिश कर रहे है कि ये नागरिकों को प्रभावित न करें।

मुंबई: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे ने सोमवार को कहा है कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वैश्विक आर्थिक मंदी से नागरिक प्रभावित न हों। वह महाराष्ट्र के पुणे शहर में जी20 के पहले अवसंरचना कार्य समूह (आईडब्ल्यूजी) की बैठक का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। मंत्री नारायण राणे ने यह भी कहा है कि रोजगार को बढ़ावा देने वाले रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके अनुसार, भारत में मंदी जून 2023 के बाद आ सकता है। 

मंत्री नारायण राणे ने क्या कहा है

आर्थिक मंदी की स्थिति का सामना करने के लिए भारत की तैयारियों के बारे में पूछने पर मंत्री नारायण राणे ने कहा है कि, ''चूंकि हम मंत्रिमंडल में हैं, हमें जानकारी मिलती है (आर्थिक मंदी के बारे में) या प्रधानमंत्री मोदीजी हमें इस बारे में सुझाव देते हैं।" 

उनके अनुसार, मौजूदा समय में बड़े विकसित देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। इस पर उन्होंने आगे कहा, ''भारत सरकार और मोदीजी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहे हैं कि नागरिक इससे प्रभावित न हों।'' 

मंत्री नारायण राणे ने यह भी कहा है कि ''यह बात सच है कि दुनिया के विकसित देशों में अभी मंदी चल रही है।''  

रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों को दिया जा रहा है बढ़ावा- मंत्री नारायण राणे 

मामले में राणे ने यह भी कहा कि रोजगार पैदा करने वाले उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके अनुसार, दीर्घकालिक और सतत आर्थिक वृद्धि के लिए जी20 बैठक महत्वपूर्ण है। 

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे ने यहां कहा है कि भारत में मंदी में जून के महीने में आ सकती है। आपको बता दें कि भारत एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा। 

टॅग्स :भारतNarayan Raneनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?