लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र भाजपा में बगावत, वरिष्ठ नेता खड़से ने कहा- पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे और मेरी पुत्री को कुछ नेताओं ने हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 20:36 IST

भाजपा ने इस वर्ष अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में खड़से को टिकट नहीं दिया था। हालांकि पार्टी ने उनकी बेटी को जलगांव जिले में उनके गृह क्षेत्र मुक्ताईनगर से टिकट दे दिया था। यद्यपि रोहिणी खड़से शिवसेना के बागी चंद्रकांत पाटिल से चुनाव हार गईं। मुंडे बीड जिले में परली सीट पर अपने चचेरे भाई एवं राकांपा उम्मीदवार धनंजय मुंडे से हार गईं

Open in App
ठळक मुद्देमेरा और पंकजा का यह विचार है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने उन्हें और रोहिणी को हराने का प्रयास किया।मैंने प्रदेश भाजपा इकाई प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को इस बारे में सूचित कर दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने बुधवार को दावा किया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनकी पुत्री रोहिणी और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे की चुनावी हार में एक सक्रिय भूमिका निभायी।

भाजपा ने इस वर्ष अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में खड़से को टिकट नहीं दिया था। हालांकि पार्टी ने उनकी बेटी को जलगांव जिले में उनके गृह क्षेत्र मुक्ताईनगर से टिकट दे दिया था। यद्यपि रोहिणी खड़से शिवसेना के बागी चंद्रकांत पाटिल से चुनाव हार गईं। मुंडे बीड जिले में परली सीट पर अपने चचेरे भाई एवं राकांपा उम्मीदवार धनंजय मुंडे से हार गईं

खड़से ने कहा, ‘‘मेरा और पंकजा का यह विचार है कि भाजपा के कुछ नेताओं ने उन्हें और रोहिणी को हराने का प्रयास किया। मैंने प्रदेश भाजपा इकाई प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को इस बारे में सूचित कर दिया है।’’ खड़से को तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का प्रतिद्वंदी माना जाता था।

उन्हें 2016 में भूमि हथियाने के आरोपों को लेकर तत्कालीन भाजपा सरकार से राजस्व मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया गया था। भाजपा के दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री पंकजा ने चुनाव में अपनी हार के बाद सोमवार को अपने ट्विटर परिचय से ‘भाजपा’ शब्द हटा दिया था।

इसके बाद उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगायी जाने लगी। यद्यपि उन्होंने मंगलवार को कहा कि दलबदल उनके खून में नहीं है और वह भाजपा नहीं छोड़ेंगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनापंकजा मुंडेनितिन गडकरीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?