लाइव न्यूज़ :

Karnataka Polls 2023: 'अगर कांग्रेस कर्नाटक चुनाव हारती है तो दोष लेने को तैयार हूं', चुनाव से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

By रुस्तम राणा | Updated: May 5, 2023 18:02 IST

इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "अगर हम हारते हैं तो मैं कोई भी दोष लेने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते।" 

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में मल्लिकार्जुन खड़गे यह बयान दियाकहा - अगर हम हारते हैं तो मैं कोई भी दोष लेने के लिए तैयार हूं, लेकिन चाहता हूं कांग्रेस जीतेखड़गे ने कहा इस बार त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी क्योंकि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बड़ी बात कही है। उन्होंने यह कहा है कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस चुनाव हार जाती है तो वह इसका दोष अपने ऊपर लेने को तैयार हैं। दरअसल, इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "अगर हम हारते हैं तो मैं कोई भी दोष लेने के लिए तैयार हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि कांग्रेस जीते।" 

खड़गे ने कहा इस बार त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी क्योंकि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा, हमारे पास स्पष्ट बहुमत होगा और हम एक स्थिर सरकार बनाएंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे, जिन्हें हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जहरीले सांप से करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था, ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है।

खड़गे ने यहां अपनी लगातार चुनावी रैलियों पर कहा, "इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता होनी चाहिए। मैं रोजाना चार बैठकें करता हूं। कभी-कभी मुझे शाम की बैठक में भाग लेने के लिए 100 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। हमने भाजपा को हराने का संकल्प लिया है, इसलिए हमें सब कुछ सहन करना होगा।" कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत की उम्मीद कर रही है। 

राज्य में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन (राज्य के अलावा केंद्र में भी) की सरकार है। राज्य में दोबारा वापसी के लिए सत्तारूढ़ दल ने पूरी ताकत झोंक दी है। मैदान में स्वयं प्रधानमंत्री आकर ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान और 13 मई को नतीजे आएंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJPकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो