लाइव न्यूज़ :

स्पूतनिक-5 टीके के परीक्षण के लिये डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर काम करेगी आरडीआईएफ: सीईओ

By भाषा | Updated: September 16, 2020 21:47 IST

कोरोना वायरस के खिलाफ टीके स्पूतनिक-5 को गामालेया राष्ट्रीय रोगविज्ञान एवं सूक्ष्मजीव शोध संस्थान व आरडीआईएफ ने मिलकर बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने इस महीने के शुरू में कहा था कि वह टीके के मुद्दे पर भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है।आरडीआईएफ और भारत में मुख्यालय वाली वैश्विक दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के बीच 10 करोड़ रूसी स्पूतनिक-5 टीके की आपूर्ति पर सहमति बनी है।

नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 के खिलाफ अपने टीके स्पूतनिक-5 के परीक्षण और वितरण के लिये रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (आरडीआईएफ) डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर काम करेगी। आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दमित्रिएव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि टीके के क्लीनिकल परीक्षण के लिये सभी आवश्यक शर्तें पूरी हों यह सुनिश्चित करने के लिए आरडीआईएफ भारतीय नियामकों के साथ बातचीत कर रहा है। दमित्रिएव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को ई-मेल पर दिये एक साक्षात्कार में कहा, “आरडीआईएफ और भारत में मुख्यालय वाली वैश्विक दवा कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के बीच 10 करोड़ रूसी स्पूतनिक-5 टीके की आपूर्ति पर सहमति बनी है और भारत में टीके के क्लीनिकल परीक्षण और वितरण पर भी वे मिलकर काम करेंगे।”

कोरोना वायरस के खिलाफ टीके स्पूतनिक-5 को गामालेया राष्ट्रीय रोगविज्ञान एवं सूक्ष्मजीव शोध संस्थान व आरडीआईएफ ने मिलकर बनाया है। दमित्रिएव ने कहा कि स्पूतनिक-5 का अतिरिक्त क्लीनिकल अध्ययन ब्राजील, भारत, सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और बेलारूस समेत अन्य देशों में किया जाएगा।

रूस ने इस महीने के शुरू में कहा था कि वह टीके के मुद्दे पर भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है।  

टॅग्स :इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी