लाइव न्यूज़ :

RBSE Board 10th Result 2021: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, छात्र यहां पर करें चेक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2021 16:55 IST

RBSE BSER Rajasthan Board 10th Result 2021: कोरोना महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दिया था। छात्र इस बेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। official websites at rajeduboard.rajasthan.gov.in or rajresults.nic.in.

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों को अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखना होगा। राज्य में बीएसईआर माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षाएं COVID-19 की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई थीं। परीक्षाएं पहले 18 अप्रैल, 2021 को शुरू होने वाली थीं।

RBSE BSER Rajasthan Board 10th Result 2021:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई), अजमेर ने कक्षा 10 की परीक्षा 2021 का परिणाम घोषित किया। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर देख सकते हैं।

कुल 99.56 प्रतिशत छात्रों ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की। लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.62 प्रतिशत है, जबकि 99.56 प्रतिशत लड़कों ने कक्षा 10 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

छात्रों को अपने एडमिट कार्ड को संभाल कर रखना होगा। इस साल राज्य में बीएसईआर माध्यमिक (कक्षा 10) की परीक्षाएं COVID-19 की दूसरी लहर के कारण रद्द कर दी गई थीं। परीक्षाएं पहले 18 अप्रैल, 2021 को शुरू होने वाली थीं, लेकिन बाद में छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दी गईं और अंततः रद्द कर दी गईं।

बाद में जून में, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 10 के परिणामों के लिए अंकन योजना की घोषणा की। घोषणा के अनुसार, परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा उपयोग किए जा रहे मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इस साल 10वीं बोर्ड में 12.14 लाख छात्रों ने रजिट्रेशन कराया था।

कक्षा 12 का परिणाम 24 जुलाई को घोषित किया गया था और 99 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की, साइंस स्ट्रीम के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 99.48 प्रतिशत था, जबकि वाणिज्य, मानविकी में 99.73 प्रतिशत- 99.19 प्रतिशत था। 

2020 में राजस्थान बोर्ड उन कुछ बोर्डों में शामिल था, जिन्होंने सभी परीक्षाओं के आधार पर परिणाम घोषित किया था। जबकि अधिकांश राज्य बोर्डों ने अपनी परीक्षा रद्द कर दी थी, आरबीएसई ने कड़ी सुरक्षा के बीच लंबित पेपर आयोजित किए थे। पिछले साल 11.52 लाख छात्रों में से 9.29 लाख ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पास की थी। आरबीएसई कक्षा 10 के परिणाम का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.63 प्रतिशत रहा।

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०२०राजस्थानआरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वी रिजल्ट २०२०अशोक गहलोतराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो