लाइव न्यूज़ :

RBSE 10th Result- 2023: राजस्थान बोर्ड के 10वीं के नतीजे जारी, लड़कों से बेहतर रहा लड़कियों का प्रदर्शन, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2023 14:22 IST

RBSE 10th Result- 2023: राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इस साल कुल 90.49% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है। बोर्ड ने इस साल कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।

Open in App

जयपुर: राजस्थान सेकेंडरी स्कूल बोर्ड (RBSE) ने शुक्रवार को 10वीं का रिजल्ट (RBSE 10th Result- 2023) घोषित कर दिया। राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 90.49% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.3% है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 89.78% है। बोर्ड ने कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है।

10वीं के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in, और rajasthan.indiaresults.com पर उपलब्ध हैं। छात्रों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक या ग्रेड डी प्राप्त करने की जरूरत है। 10वीं की परीक्षा के लिए राजस्थान बोर्ड से 10 लाख से अधिक छात्र ने पंजीकरण कराया था।

राजस्थान बोर्ड मैट्रिक या 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी, जो परीक्षा से पहले छात्रों को दिए गए एडमिट कार्ड पर अंकित होगा। छात्र वेबसाइट्स पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं और मार्कसीट का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैंय़

छात्रों को ग्रेड भी मिलेंगे जो उनके अंकों के साथ लिखे होंगे। इसमें 100 से 91 अंक प्राप्त करने वालों को ग्रेड ए प्लस, 90 से 76 के बीच ग्रेड ए, 75 से 61 अंकों के बीच बी ग्रेड, 60 से 41 अंक प्राप्त करने वालों को ग्रेड सी और ग्रेड डी के तहत 33 से 40 अंक होंगे।

RBSE 10th Result 2023: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।- यहां होम पेज पर, 'NEWS UPDATE' में 'Examination Results - 2023 STATISTICS-2023' के लिंक पर आपको क्लिक करना होगा।- यहां 'RBSE Ajmer board Secondary 10th result 2023' लिंक पर क्लिक करें।- यहां मांगी हुई जानकारी भरें (रॉल नंबर) और क्लिक करें।- इसके बाग आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।- छात्र-छात्राएं ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०२०एग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारतRBSE Class 10 exam result: परिणाम घोषित होने के बाद RBSE की वेबसाइट क्रैश, छात्र यहाँ देख सकते हैं स्कोरकार्ड

भारतRBSE 10th Result 2026: आज आएगा राजस्थान बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट देख पाएंगे परिणाम, जानें टाइमिंग

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?