लाइव न्यूज़ :

रक्सौल विधानसभा सीटः खोई ताकत वापस लाना कांग्रेस की बड़ी चुनौती, झंडा बुलंद करने में आगे भाजपा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2025 18:29 IST

Raxaul Assembly Seat: कांग्रेस 8 बार चुनाव जीत चुकी है। 1969 में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने 1985 तक लगातार यहां से 5 बार चुनाव जीतती रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देRaxaul Assembly Seat: जनता दल के राज नंदन राय ही चुनाव जीतते आए थे।Raxaul Assembly Seat: 2010 में इस सीट पर जदयू का कब्जा था।Raxaul Assembly Seat: यादव और मुस्लिम मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या है।

पटनाः बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से रक्सौल विधानसभा सीट 10वें स्थान पर है। रक्सौल विधानसभा सीट पूर्वी चंपारण जिले में है। इस सीट पर वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ने 80979 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद यादव को हराया था, जिनके हिस्से 44056 वोट आए थे। इस सीट पर सबसे बेहतर स्थिति यादव और मुस्लिम मतदाताओं की है। इसके बाद भूमिहार, कोइरी, ब्राह्मण और राजपूत मतदाताओं की संख्या भी अच्छी है। राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के सियासी दांव सामने आ रहे हैं। भारत और नेपाल की सीमा से सटे रक्सौल विधानसभा सीट पर चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपनी गोलबंदी शुरू कर दी है।

2000 विधानसभा चुनाव से लेकर पिछले 2015 विधानसभा चुनावों तक यहां से सिर्फ भाजपा ही जीतती आई है। उससे पहले 1990 और 1995 में इस सीट पर जनता दल के पास यह सीट थी। 1951 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के राधा पांडेय विजयी हुए थे। आजादी के बाद से अगर इस विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो 1985 तक कांग्रेस का यह गढ़ हुआ करता था।

कांग्रेस इस सीट से 8 बार चुनाव जीत चुकी है। 1969 में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने 1985 तक लगातार यहां से 5 बार चुनाव जीतती रही थी। उससे पहले 1990 और 1995 में इस सीट पर जनता दल के राज नंदन राय ही चुनाव जीतते आए थे। लेकिन, 2010 में इस सीट पर जदयू का कब्जा था। जातीय समीकरण की बात करें तो इस विधानसभा क्षेत्र में यादव और मुस्लिम मतदाताओं की सबसे ज्यादा संख्या है।

भूमिहार, कोइरी, ब्राह्मण और राजपूत वोटरों की संख्या भी अच्छी है। रक्सौल विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 28,525 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 10.26 फीसदी है। वहीं, अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 2,030 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.73 फीसदी है।

जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 62,276 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 22.4 फीसदी है। वहीं, ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 242,571 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 87.25 फीसदी है। जबकि शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 35,447 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 12.75 फीसदी है।

2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार रक्सौल विधानसभा के कुल मतदाताओं की संख्या 278018 है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.47 लाख (53.8 फीसदी) है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1.26 लाख (46.1 फीसदी) है। वहीं, ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 13 (0.004 फीसदी) है।

टॅग्स :बिहारपटनाकांग्रेसराहुल गांधीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीBJPBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील