लाइव न्यूज़ :

रावत ने किया प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन

By भाषा | Updated: November 20, 2020 00:00 IST

Open in App

देहरादून 19 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को पौडी के बिलखेत में प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का उद्घाटन किया तथा हॉटएयर बैलून का आनंद भी उठाया ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता की शुरुआत भी की ।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन हर साल किए जाने की घोषणा भी की ।

उन्होंने कहा कि 19 से 22 नवंबर तक होने वाले इस फेस्टिवल में पैराग्लाइंडिंग, 170 किमी की माउंटेन बाइकिंग, ट्रेल रनिंग स्पर्धा एवं एंग्लिंग जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें कई राज्यों से प्रतियोगी आए हैं ।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के हवाले से पर्यटन के क्षेत्र में एडवेंचर को दुनिया में सबसे अधिक संभावनाओं वाला क्षेत्र बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी साहसिक खेलों के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं।

रावत ने यह भी घोषणा की कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण केन्द्र खोला जायेगा । इसके लिए उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी को जमीन ढ़ूढने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने हॉट एयर बैलून का भी मजा लिया और काफी देर तक उसमें उड़ते रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठPanchang 19 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र