लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा लंदन में दिये जा रहे बयानों को शर्मनाक बताया, कहा, "वो माओवादी प्रभाव में हैं, बंद करें देश को बदनाम करना"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 7, 2023 14:50 IST

भादपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के लंदन में दिये जा रहे बयानों पर कहा कि वो माओवाद के प्रभाव हैं। इस कारण विदेशी धरती से देश को बदनाम करने के लिए ओछी बात कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने राहुल गांधी के द्वारा लंदन में दिये जा रहे बयानों पर कहा कि वो माओवाद के प्रभाव हैंभाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी अराजकतावादी तत्वों से घिरे हुए हैंजब देश में राहुल गांधी को कोई नहीं सुनता तो वह विदेश में जाकर विलाप करते हैं

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लंदन में अपने अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित सरकार विरोधी दिये गये अन्य बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और आरोप लगाया है कि वो माओवाद के प्रभाव में हैं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी देश को बदनाम करने के लिए विदेशी धरती पर ओछी बात कह रहे हैं।

भाजपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान पर जवाब देते हुए मंगलवार को कहा, "हमारा स्पष्ट विश्वास है कि राहुल गांधी माओवादी विचारों के प्रभाव में ऐस कह रहे हैं। वह देश विरोधी अराजकतावादी तत्वों से घिरे हुए हैं।"

भाजपा नेता प्रसाद ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "राहुल गांधी विदेशी भूमि से भारत के लोकतंत्र, यहां की राजनीति व्यवस्था और संसदीय प्रणाली को बदनाम कर रहे हैं, जो बेहद शर्मसार कोशिश है।"

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की संघ समेत संसदीय कार्य प्रणाली पर उनकी टिप्पणी के लिए कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कांग्रेस नेता विदेशी धरती पर केवल और केवल 'भारत को बदनाम' करने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "राहुल जी ने सारी मर्यादा, सारी शालीनता और लोकतांत्रिक शर्म को भुला दिया है। अब जब देश के लोग न तो उनकी बात सुनते हैं और न ही उन्हें समझते हैं, तो वे सीधे विदेश जाते हैं और वहां पर विलाप करते हैं कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है।"

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "भाजपा इस बात को बड़ी पीड़ा के साथ लेकिन जोरदार ढंग से कहना चाहती है कि श्रीमान राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र, भारत की राजनीति, भारत की संसद, भारत की न्यायिक प्रणाली और सामरिक सुरक्षा को विदेशी धरती से शर्मसार करने का प्रयास किया है।"

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि राहुल गांधी ने विदेशी भूमि से भारत की आम सहमति से चुनी गई सरकार की आलोचना कर रहे हैं, इससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उनकी कोशिश है कि विदेशी भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षे करें लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादBJPराहुल गांधीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो