लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा मेरे लिए धर्म साबित करने से बेहतर मरना होगा

By भाषा | Updated: August 14, 2019 07:00 IST

भाजपा कई बार बनर्जी पर अल्पसंख्यक वोट हासिल करने के लिए मुस्लिम समुदाय के तुष्टिकरण का आरोप लगा चुकी है। तृणमूल कांग्रेस का यह जवाब ऐसे समय में आया है जब भाजपा राज्य सरकार पर यहां दुर्गा पूजा के आयोजनों में कमी करने का आरोप लगा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को केंद्र में सत्ता में आने के बाद खुद के किए गए काम पर ध्यान देना चाहिए।बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि हमारी आठ साल के सरकार के धार्मिक कार्यों की तुलना वह पुरानी सरकारों से करें।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनके लिए अपना धर्म साबित करने से ज्यादा मर जाना बेहतर होगा। मुख्यमंत्री ने भाजपा को चुनौती दी है कि वह तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा की कई धार्मिक गतिविधियों की तुलना पहले वाली राज्य सरकार से करें। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों की अपेक्षा तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य में व्यापक तौर पर दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ।बंगाल के 15वीं शताब्दी के विख्यात संत चैतन्य महाप्रभु पर बने एक संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने कहा कि वह हिंदू हैं लेकिन उनके मन में हर पंथ और धर्म के लिए श्रद्धा है। बिना भाजपा का नाम लिए हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘ मेरे लिए किसी मंदिर में प्रवेश से पहले खुद का धर्म साबित करने से ज्यादा मर जाना बेहतर होगा। आप कोई नहीं हैं जिसके समक्ष मुझे अपना धर्म साबित करना पड़े।’’भाजपा कई बार बनर्जी पर अल्पसंख्यक वोट हासिल करने के लिए मुस्लिम समुदाय के तुष्टिकरण का आरोप लगा चुकी है। तृणमूल कांग्रेस का यह जवाब ऐसे समय में आया है जब भाजपा राज्य सरकार पर यहां दुर्गा पूजा के आयोजनों में कमी करने का आरोप लगा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को केंद्र में सत्ता में आने के बाद खुद के किए गए काम पर ध्यान देना चाहिए।बनर्जी ने कहा, ‘‘ मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि हमारी आठ साल के सरकार के धार्मिक कार्यों की तुलना वह पुरानी सरकारों से करें। हम मानवता में विश्वास करते हैं और धर्म का मतलब मानवता होता है। यह हमें प्रत्येक मनुष्य से प्रेम और उनका आदर करना सिखाता है। धर्म हमें लोगों को बांटने की शिक्षा नहीं देता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु ने लोगों को प्रेम और शांति का उपदेश दिया। लोगों ने उन पर हमले किए जैसा कि समाज सुधारक राजा राममोहन रॉय पर भी हुआ लेकिन ये लोग कभी पीछे नहीं हटे।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?