लाइव न्यूज़ :

संघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2026 21:32 IST

Rashtriya Swayamsevak Sangh: संगठन के विस्तार को अंडमान, अरुणाचल प्रदेश, लेह और दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में संघ की बढ़ती उपस्थिति के रूप में भी देखा जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे‘संघ शाखाओं’ की संख्या करीब 6,000 बढ़कर अब 88,000 से अधिक हो गई है।शाखाएं संचालित होती हैं, उनकी संख्या भी बढ़कर 55,000 से अधिक हो गई है।‘साप्ताहिक मिलन’ और ‘मंडलियों’ की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

समालखा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में निर्णय लेने वाली शीर्ष संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की तीन दिवसीय बैठक रविवार को यहां समाप्त हो गई। इस बैठक में संगठनात्मक कार्यों के विस्तार, राष्ट्रीय हित में “सकारात्मक शक्तियों” की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक के अंतिम दिन संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि पिछले एक वर्ष में संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि ‘संघ शाखाओं’ की संख्या करीब 6,000 बढ़कर अब 88,000 से अधिक हो गई है।

होसबाले ने कहा कि जिन स्थानों पर शाखाएं संचालित होती हैं, उनकी संख्या भी बढ़कर 55,000 से अधिक हो गई है। इसके अलावा ‘साप्ताहिक मिलन’ और ‘मंडलियों’ की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। होसबाले ने कहा कि संगठन के विस्तार को अंडमान, अरुणाचल प्रदेश, लेह और दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में संघ की बढ़ती उपस्थिति के रूप में भी देखा जाना चाहिए।

जहां अब नियमित रूप से शाखाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में नौ द्वीपों से 13,000 से अधिक लोगों ने एक ‘हिंदू सम्मेलन’ में भाग लिया, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इसी तरह कम जनसंख्या घनत्व वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश में आयोजित 21 ‘स्वधर्म सम्मेलनों’ में 37,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

होसबाले ने कहा कि संघ ‘पंच परिवर्तन’ की अवधारणा के माध्यम से समाज की “गुणवत्ता” को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय या हिंदू होना केवल एक विचार नहीं, बल्कि “जीवन जीने की एक पद्धति” है। होसबाले ने कहा कि समाज को जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर महान व्यक्तित्वों के योगदान को स्वीकार करना चाहिए।

इसी दिशा में संघ के स्वयंसेवकों ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में 2,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें सात लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

टॅग्स :आरएसएसहरियाणामोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?