लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामले, कई जिलों में मास्क जरूरी, पर्यटकों को ठहराया जा रहा दोषी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 20, 2022 15:41 IST

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में पिछले छह महीनों के भीतर आने वाले 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। उन्हें डर इस बात का लग रहा है कि प्रदेश में पुनः कोरोना पाबंदियों के नाम पर कोई लॉकडाउन लागू न हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते मामलों के प्रति स्थानीय डॉक्टरों का कहना था कि सिर्फ एतिहात बरतने की जरूरत है न कि डरने की।अधिकारियों का कहना था कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रदेश के बाहर से आने वालों के टेस्ट भी जरूरी किए जा सकते हैं।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामले फिर से सभी को डराने लगे हैं। एतिहात के तौर पर दोनों राजधानी शहर श्रीनगर व जम्मू समेत कई जिलों में मास्क आवश्यक कर दिए जाने के बावजूद मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। हालांकि इन मामलों के लिए आने वाले अमरनाथ श्रद्धालुओं व पर्यटकों को दोषी ठहराया जा रहा है जिनकी एक अच्छी खासी संख्या संक्रमित पाई गई है।

कल भी 400 के लगभग मामले सामने आए थे। कल श्रीनगर में और आज जम्मू जिले में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना था कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रदेश के बाहर से आने वालों के टेस्ट भी जरूरी किए जा सकते हैं। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने एक आपात बैठक भी बुलाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश में पिछले छह महीनों के भीतर आने वाले 1.08 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। उन्हें डर इस बात का लग रहा है कि प्रदेश में पुनः कोरोना पाबंदियों के नाम पर कोई लॉकडाउन लागू न हो जाए। दरअसल ऐसे संकेत अधिकारियों द्वारा दिए जा रहे हैं। यह डर इसलिए भी है क्योंकि 15 दिन पहले ही लद्दाख में मामले बढ़ने के कारण स्कूलों को 14 दिनों के लिए बंद रखा जा चुका है।

हालांकि बढ़ते मामलों के प्रति स्थानीय डॉक्टरों का कहना था कि सिर्फ एतिहात बरतने की जरूरत है न कि डरने की। पर यह चिंता उस समय और बढ़ जाती थी जब कई इसे चौथी लहर के तौर पर भी निरूपित करते थे। नतीजतन टूरिज्म से रोजी रोटी कमाने वालों के सामने सबसे बड़ी दुविधा यह है कि या तो वे टूरिस्टों के आने पर खुशी मनाएं या फिर उनके द्वारा संक्रमण प्रदेश में फैलाए जाने पर दुखी हों।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील