लाइव न्यूज़ :

कॉलेज हॉस्टल में फंदे से लटका मिला दुष्कर्म पीड़िता का शव, लापरवाही के लिए एक सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

By भाषा | Updated: December 1, 2019 20:24 IST

मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक पी एस पुरूषोत्तम दास ने पीड़िता की मौत के मामले में कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में उप निरीक्षक प्रशांत स्वैन को निलंबित कर दिया।

Open in App

ओडिशाः अपने रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक व्याख्याता का शव रायरंगपुर में कॉलेज छात्रावास के भीतर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता ने 30 अक्टूबर को झरपोखरिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि 27 अक्टूबर को क्योंझर जाने पर उसके दूर के एक रिश्तेदार ने उसका बलात्कार किया।

पीड़िता की मौत के बाद आरोपी को रविवार को कटक से गिरफ्तार किया गया। मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक पी एस पुरूषोत्तम दास ने पीड़िता की मौत के मामले में कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में उप निरीक्षक प्रशांत स्वैन को निलंबित कर दिया और झरपोखरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक सरत कुमार का तबादला कर दिया।

रायरंगपुर कॉलेज की व्याख्याता खाने के लिए बाहर नहीं आयी तो दूसरी छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटका शव मिला। युवती ने 27 अक्टूबर को आरोप लगाया था कि नशे की अवस्था में एक रिश्तेदार ने बलात्कार किया।

युवती ने आरोप लगाया था कि व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें खींच ली थी और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर नतीजे की चेतावनी दी थी। व्याख्याता ने क्योंझर से वापस आने पर एक शिकायत दर्ज करायी लेकिन आरोपी को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां