लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी देने वाले बजरंग मुनि दास को जमानत मिली, कहा- किसी भी चीज का पछतावा नहीं

By भाषा | Updated: April 24, 2022 14:57 IST

जिला न्यायाधीश संजय कुमार ने महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास को शनिवार को जमानत दी और रविवार सुबह वह जेल से रिहा हो गये। दास के खिलाफ रामनरेश नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उन्हें 13अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम महिलाओं को ‘‘बलात्कार की धमकी’’ देने के आरोप में बजरंग मुनि की गिरफ्तारी हुई थी।दास को शनिवार को जमानत मिली और रविवार सुबह जेल से रिहाई हो गई।रामनरेश नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दास को  13अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

सीतापुर:उत्तर प्रदेश में सीतापुर की एक अदालत ने नफरत फैलने वाला भाषण देने और मुस्लिम महिलाओं को ‘‘बलात्कार की धमकी’’ देने के आरोप में गिरफ्तार महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास को जमानत दे दी है।

जिला न्यायाधीश संजय कुमार ने दास को शनिवार को जमानत दी और रविवार सुबह जेल से रिहाई हो गई। रामनरेश नामक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दास को  13अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

जेल से रिहा होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दास ने कहा कि वह अपने धर्म और महिलाओं की रक्षा करना जारी रखेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें हजार बार जेल जाना पड़े। उन्होंने कहा,‘‘ मैंने जो कहा उसके लिए मुझे कोई अपराध बोध नहीं है और मुझे किसी भी चीज का पछतावा नहीं है....।’’

गौरतलब है कि दास ने कथित तौर पर दो अप्रैल को मुसलमान सुमदाय के लोगों के खिलाफ नफरत फैलाने वाला भाषण दिया था। बाद में भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

महंत के बयान की कड़ी आलोचना हुई थी और पुलिस द्वारा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के कुछ घंटों बाद महंत का माफी मांगने का वीडियो भी सामने आया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसीतापुरहेट स्पीच कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी