लाइव न्यूज़ :

दुराचार पर बाबा रामदेव ने कहा- चारों तरफ बढ़ रही है अश्लीलता, कुछ तो लज्जा रखिए, नग्नता जरूरी है क्या

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2018 10:11 IST

बाबा रामदेव ने कहा कि कई लोग मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हैं, लेकिन अब उसमें सुधार की आवश्यकता है। महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा है और पीएम मोदी को शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबरः देश में बढ़े रही रेप की घटनाओं पर योगगुरु बाबा रामदेव ने चिंता जाहिर की है। साथ ही साथ कुछ लोगों द्वारा भारत को 'रेप कैपिटल' बताया जाना भी शर्मनाक कहा है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने में योग मदद कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 'नग्नता' बढ़ते अपराध के लिये जिम्मेदार कारणों में से एक है और वह इसका समर्थन नहीं करते।

उन्होंने एनडीटीवी युवा सम्मेलन में नग्नता को लेकर कहा, 'हो सकता है जो अश्लीलता बढ़ रही है चारों तरफ...यह भी खतरनाक है। मैं खुलेपन का समर्थन हूं, मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो खुद लंगोटी पहनता हूं, धोती पहनता हूं, लेकिन कोई पेंट-शर्ट पहनता है, कोई जींस-टीशर्ट पहनता है जिससे मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन, नग्नता जरूरी है क्या? भगवान ने कुछ चीजों को बनाया है, कुछ तो लज्जा और शील रखिए।'

उन्होंने कहा, 'सब लोग कह रहे हैं कि दुराचार बढ़ रहा है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, रुकेगा कैसे...सदाचार बढ़ने से, तो योग से सदाचार भी बढ़ेगा।' वहीं उनसे नग्नता पर फिर से सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा, 'लड़की हो या लड़का, सलीके से रहना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'मैं आधुनिक हूं, लेकिन आधुनिकता का मतलब यह नहीं है कि आप नग्नता में शामिल हों। हम सभ्य समाज में रह रहे हैं।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर देशभर में महंगाई पर  शीघ्र नियंत्रण नहीं किया गया तो अगले आम चुनाव में मोदी सरकार के लिये यह महंगा साबित होगा। रामदेव ने यह भी कहा कि वह 2019 में भाजपा के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे, जैसा 2014 के चुनाव में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सक्रियता से प्रचार किया था।

बाबा रामदेव ने कहा कि कई लोग मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हैं, लेकिन अब उसमें सुधार की आवश्यकता है। महंगाई बहुत बड़ा मुद्दा है और पीएम मोदी को शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाने होंगे। ऐसा करने में विफल रहने पर महंगाई की आग मोदी सरकार को बहुत महंगी पड़ेगी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पेट्रोल और डीजल की कीमत समेत महंगाई को कम करने के लिये कदम उठाना शुरू करना होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा के लिये प्रचार करेंगे तो उन्होंने कहा कि मैं क्यों करूंगा। मैं उनके लिये प्रचार नहीं करूंगा। मैं राजनीति से अलग हो चुका हूं। मैं सभी दलों के साथ हूं और मैं निर्दलीय हूं। 

टॅग्स :बाबा रामदेवरेपनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील