मेरठ में दरोगा पर दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

By भाषा | Published: October 15, 2021 03:06 PM2021-10-15T15:06:19+5:302021-10-15T15:06:19+5:30

Rape accused in Meerut, case registered | मेरठ में दरोगा पर दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

मेरठ में दरोगा पर दुष्कर्म के आरोप, मामला दर्ज

मेरठ,15 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाने के एक दरोगा के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दरोगा उसके साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा है। शिकायत में कहा गया है कि दरोगा उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देकर,या कभी उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करता था।

शिकायत में महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी सहेली की स्कूटी चोरी हो गई थी तब वह अपनी सहेली के साथ माधवपुरम पुलिस चौकी आई थी,उस समय वहां थाना प्रभारी अरुण कुमार थे और दरोगा ने उसका नंबर लिया तब दोनों में बातचीत शुरू हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केशव कुमार ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है जिसमें दरोगा वर्दी में उक्त महिला के साथ नाचता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना है। कुमार ने कहा कि दुष्कर्म के मामले और इस वीडियो,दोनों की जांच कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rape accused in Meerut, case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे