बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 26, 2021 01:27 PM2021-08-26T13:27:24+5:302021-08-26T13:27:24+5:30

Rape accused arrested | बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 वर्षीय महिला गत 21 अगस्त की शाम को खेत में चारा काट रही थी, तभी पड़ोसी गांव के रहने वाले साहब सिंह लोधी ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पीड़िता की तहरीर पर बुधवार को मामला दर्जकर आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rape accused arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Sahab Singh Lodhi