रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: April 29, 2021 07:16 PM2021-04-29T19:16:36+5:302021-04-29T19:16:36+5:30

Randhir Kapoor infected with Corona virus, hospitalized | रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

रणधीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 29 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित वयोवृद्ध अभिनेता रणधीर कपूर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता (74) का उपचार किया जा रहा है।

कोकिलाबेन अस्पताल के चिकित्सक संतोष शेट्टी ने पीटीआई-भाषा को बताया " उन्हें कल रात अस्पताल में कोविड-19 उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है। "

रणधीर कपूर फिल्म निर्माता और अभिनेता राजकपूर के सबसे बड़े पुत्र हैं। पिछले एक साल के अंतराल में उनके दोनों छोटे भाइयों ऋषि कपूर (67) और राजीव कपूर (58) का निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Randhir Kapoor infected with Corona virus, hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे