लाइव न्यूज़ :

दो दिन में 2 इनामी नक्सली ढेर, झारखंड पुलिस ने जिदन गुड़िया के बाद पुनई उरांव को मार गिराया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2020 16:13 IST

झारखंड पुलिस को एक और कामयाबी मिली है. 15 लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया के बाद 2 लाख का इनामी नक्सली पुनई उरांव नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे स्थित सिंहपुर गांव में मुठभेड़ में ढेर हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देदो लाख के इनामी पीएलएफआई के एरिया कमांडर पुनई उरांव को रांची पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया.एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में करीब आधे घंटे चली इस ऑपरेशन में पुलिस को कामयाबी मिली.एसएसपी ने नगड़ी थाने की टीम, क्यूआरटी व स्पेशल टीम को लगाया.

रांचीः झारखंड में उग्रवादियों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. खूंटी के बाद अब रांची की पुलिस ने 2 लाख का इनामी नक्सली पुनई उरांव को मारा गिराया.

रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे स्थित सिंहपुर गांव में हुई मुठभेड में पुनई को मार गिराया गया. रांची और उसके आसपास के इलाकों में आतंक बने उग्रवादी पुनई उरांव को पुलिस ने मार गिराया. नक्सली पुनई उरांव पीएलएफआई का एरिया कमांडर था. इससे पहले सोमवार को खूंटी क्षेत्र में 15 लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर जिदन गुड़िया को भी पुलिस ने मार गिराया था.

पुनई के दस्ते के लोग पुनई के कहने पर ही लेवी की वसूली करते थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनई के दस्ते के लोग पुनई के कहने पर ही लेवी की वसूली करते थे. उस पर रंगदारी, लेवी वसूली और हत्या के कई मामले दर्ज हैं. झारखंड सरकार ने उस पर दो लाख रुपए का इनाम रखा था. बताया जाता है कि रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पुनई उरांव को मार गिराया है.

रांची पुलिस एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में रांची खूंटी बॉर्डर पर दोपहर के समय से ही जमी थी. खूंटी बॉर्डर के लोधमा इलाके में पीएलएफआई एरिया कमांडर पुनई के दस्ते के होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस को देख पुनई व अन्य उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एरिया कमांडर को मार गिराया

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एरिया कमांडर को मार गिराया. घटनास्थल पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम मौजूद थे. बाद में रांची रेंज के डीआइजी अखिलेश कुमार झा भी मौके पर पहुंचे. एनकाउंटर के बाद पुलिस की टीम जंगली इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रही है. पुलिस को बडे़ पैमाने पर हथियार व गोलियां मिलने की संभावना है. 

बताया जाता है कि नक्सली पुनई को खूंटी, गुमला और रांची के सीमावर्ती क्षेत्रों में खासा दबदबा था. इसके खिलाफ रांची और खूंटी के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज है. पुलिस को पुनई की लंबे समय से तलाश थी. कई बार इसकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था.

नक्सली पुनई पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी माना जाता है. पुनई रांची क्षेत्र को ही अपना ठिकाना बना रखा था. जमीन कारोबारियों के अलावा बडे़ व्यवसायियों से रंगदारी वसूली किया करता था. इसके एक दिन पहले सोमवार (21 दिसंबर, 2020) को खूंटी जिले के मुरहू और बंदगांव की सीमा स्थित कोयंगसार में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ में 15 लाख रुपये का इनामी पीएलएफआई जोनल कमांडर जिदन गुड़िया मारा गया.

टॅग्स :नक्सलझारखंडहेमंत सोरेननक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब