लाइव न्यूज़ :

बिना नाम लिए राना अय्यूब ने अमित शाह पर साधा निशाना, सुप्रीम कोर्ट द्वारा घोषित तड़ीपार और मर्डर का आरोपी अब भारत का गृहमंत्री

By रजनीश | Updated: May 31, 2019 16:42 IST

आउटलुक के साथ काम करने के दौरान राना अय्यूब ने गुजरात दंगों पर स्टिंग किया था। आउटलुक में खबर न छपने के बाद उन्होंने पूरे स्टिंग को एक किताब का रूप दे दिया।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने के बाद मंत्रिमंडल की तस्वीर भी साफ हो गई। प्रधानमंत्री के बाद जो दूसरे नंबर की सबसे ताकतवर और महत्वपूर्ण कुर्सी मानी जाती है वह है गृहमंत्री का पद। पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल में यह पद राजनाथ सिंह के पास था। इस बार गृहमंत्री अमित शाह को बनाया गया है। 

अमित शाह को गृहमंत्री बनाए जाने के बाद खोजी पत्रकार राना अय्यूब ने कहा कि गुजरात के गृहराज्य मंत्री रहते हुए हत्या और फिरौती के आरोप में अरेस्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा तड़ीपार घोषित आदमी अब भारत का गृहमंत्री है। हालांकि राना अय्यूब ने अपने ट्वीट में कहीं भी अमित शाह के नाम का जिक्र नहीं किया है। लेकिन उनके ट्वीट का इशारा अमित शाह की तरफ ही है।

पत्रकार राना अय्यूब ने गुजरात दंगों पर स्टिंग ऑपरेशन किया था। बाद में उन्होंने 'गुजरात फाइल्स: एनाटॉमी ऑफ ए कवर अप' नाम से किताब लिखा। हिंदी में यह किताब 'गुजरात फाइल्स: लीपापोती का परदाफाश' नाम से छापी गई। इस किताब में गुजरात दंगों के दौरान जिम्मेदार नेता और ब्यूरोक्रेट्स से मुलाकात, उनके साथ दंगे से जुड़ी चर्चा के बारे में लिखा गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप