लाइव न्यूज़ :

SC-ST कानून को प्रभावी बनाए रखने के लिए रामविलास पासवान ने मोदी सरकार से पुनर्विचार याचिका दायर करने को कहा

By भाषा | Updated: March 22, 2018 20:11 IST

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि शीर्ष अदालत के इस फैसले से अनुसूचित जाति और जनजातियों में बहुत अधिक नाराजगी है

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च: केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान और एक दलित संगठन ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के कड़े प्रावधानों को नरम बनाने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार के लिये यथाशीघ्र याचिका दायर करने का केन्द्र से अनुरोध किया।

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि शीर्ष अदालत के इस फैसले से अनुसूचित जाति और जनजातियों में बहुत अधिक नाराजगी है और सरकार को जल्द पुनर्विचार याचिका दायर करनी चाहिए। पासवान ने कहा कि इस मामले में उनकी पार्टी भी पुनर्विचार याचिका दायर करेगी।

इस बीच, दलित शोषण मुक्ति मंच की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति ने भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि शीर्ष अदालत के20 मार्च के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की जाये ताकि कानून प्रभावी बना रहे। संगठन ने कहा है, ‘‘ कानून के कड़े प्रावधानों को हल्का बनाये जाने से न्याय को बहुत धक्का लगेगा। इसे याद रखा जाना चाहिए कि कई मामलों में आरोपी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकारी कार्यालय और विभाग ऐसे जगह हैं, जहां अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के साथ अन्याय होता है। पुलिस का भी समाज के ऐसे तबकों के खिलाफ गंभीर अपराध करने का रिकॉर्ड है।’’

टॅग्स :रामविलास पासवानसुप्रीम कोर्टभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे