सोनम वांगचुक को मिला प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे अवार्ड, इन्हीं से प्रेरित था 'थ्री ई़डियट्स' में आमिर खान का किरदार

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 26, 2018 05:21 PM2018-07-26T17:21:27+5:302018-07-26T18:13:50+5:30

Ramon Magsaysay Award 2018: रमन मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वालों में दो भारतीय शामिल हैं- डॉ भरत वाटवानी और सोनम वांगुचक। इस अवार्ड को एशिया का नोबल पुरस्कार माना जाता है।

Ramon Magsaysay Award 2018 winners india Bharat Vatwani and Sonam Wangchuk | सोनम वांगचुक को मिला प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे अवार्ड, इन्हीं से प्रेरित था 'थ्री ई़डियट्स' में आमिर खान का किरदार

Ramon Magsaysay Award 2018| रमन मैग्सेसे पुरस्कार| Bharat Vatwani| Sonam Wangchuk

मनीला/नई दिल्ली, 26 जुलाईः एशिया का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले रमन मैग्सेसे अवार्ड के लिए 6 लोगों को चुना गया है। इसमें दो भारतीय भी शामिल हैं- भरत वाटवानी और सोनम  वांगुचक। भारत वटवानी को सड़क पर भीख मांगने वाले हजारों मानसिक रोगियों का इलाज करवाने और उन्हें उनके परिवार से मिलवाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वहीं, सोनम वांगचुक को प्रकृति, संस्कृति और शिक्षा के जरिए सामुदायिक प्रगति के लिए काम करने को लेकर यह पुरस्कार मिला है।

बता दें कि 2009 की सुपरहिट फिल्म थ्री ईडियट्स में आमिर खान का किरदार सोनम वांगचुक से ही प्रभावित था।फिल्म में इस कैरेक्टर का नाम फुंगसुक वांगडू था। जिसका मानना था कि सफलता के पीछे मत भागो। ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करो। सफलता खुद आपके पीछे भागेगी। इनके अलावा चार विदेशियों को भी 2018 का रमन मैग्सेसे पुरस्कार दिया गया है। इसमें कंबोडिया के यॉक चांग, ईस्ट टिमोर के मारिया डे लॉर्डस मार्टिन क्रूज, फिलिपींस के होवार्ड डी और वियतनाम के वो थी होआन्ग येन रोम शामिल हैं।


मैग्सेसे अवार्ड की शुरुआत 1957 में फिलीपींस के राष्ट्रपति की एक प्लेन क्रैश में हुई मौत के बाद शुरू किया गया था। रमन मैगसेसे पुरस्कार एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। ये अवार्ड 31 अगस्त को मनीला में दिए जाएंगे।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

English summary :
Ramon Magsaysay Award 2018: Raman Magsaysay Awardees include two Indians - Dr Bharat Batwani and Sonam Wanguchak in 2018 list. This award is considered as Asia's Nobel Prize.


Web Title: Ramon Magsaysay Award 2018 winners india Bharat Vatwani and Sonam Wangchuk

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे