लाइव न्यूज़ :

रामनाथ कोविंदः 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2020 16:08 IST

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जन सरोकारों को समर्पित आपके यशस्वी सार्वजनिक जीवन और अनुभवी नेतृत्व का लाभ राष्ट्र को प्राप्त हुआ है। राष्ट्र के लिए समर्पित आपके सुदीर्घ भावी जीवन में स्वास्थ्य, सुख और संतोष की कामना करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति कोविंद का जन्म आज ही के दिन 1945 में उत्तर प्रदेश में कानपुर के परौंख गांव में हुआ था।कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति कोविंद का जन्म आज ही के दिन 1945 में उत्तर प्रदेश में कानपुर के परौंख गांव में हुआ था। कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था। उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जन सरोकारों को समर्पित आपके यशस्वी सार्वजनिक जीवन और अनुभवी नेतृत्व का लाभ राष्ट्र को प्राप्त हुआ है। राष्ट्र के लिए समर्पित आपके सुदीर्घ भावी जीवन में स्वास्थ्य, सुख और संतोष की कामना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी गहरी अंतर्दृष्‍टि और ज्ञानपूर्ण समझ राष्ट्र के लिए पूंजी है। समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए वह बहुत ही तत्पर रहते हैं। मैं उनकी लंबी उम्र और उत्तम सेहत की कामना करता हूं।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हूं।’’ वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘‘भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी निडरता, सादगी, विनय, अनुकरणीय प्रतिबद्धता प्रेरणादायक और प्रेरक है। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा के लिए लंबी आयु दे।’’ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं। वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री सोरेन ने ट्वीट करके कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। एक अक्तूबर, 1945 को जन्मे कोविंद बृहस्पतिवार को 75 वर्ष के हो गये।

राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्टालिन ने दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके 75वें जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और द्रमुक अध्यक्ष एम के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को शुभकामनाएं दीं। पलानीस्वामी ने कोविंद को गुलदस्ता भेजा और कहा, ‘‘आपके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देकर मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि वह आपको राष्ट्र तथा लोगों की सेवा के लिए दीर्घायु और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें।’’ पनीरसेल्वम ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि ईश्वर राष्ट्रपति को अच्छा स्वास्थ्य तथा प्रसन्नता प्रदान करें, जिससे कि वह राष्ट्र और इसके लोगों के प्रति अपनी नि:स्वार्थ सेवा जारी रख सकें। स्टालिन ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्र के सर्वाधिक विशिष्ट नेताओं में से एक करार दिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। कोविंद का जन्म आज ही के दिन 1945 में उत्तर प्रदेश में कानपुर के परौंख गांव में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीममता बनर्जीहेमंत सोरेनअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?