लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में संस्कृत प्राध्यापकों की कमी का मुद्दा उठा, निशंक ने कहा- जल्द दूर करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 13:19 IST

लोकसभा में राहुल कास्वां के प्रश्न के उत्तर में निशंक ने कहा, ‘‘संस्कृत देववाणी है। ऐसी वैज्ञानिक भाषा की पूरे विश्व को जरूरत है। ऐसी सभी संस्थाओं को सुदृढ़ करने की केंद्र की मंशा है।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में 228 सृजित पद हैं और 139 लोग पदासीन हैं जबकि 89 पद रिक्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंस्कृत संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने पर कार्रवाई जारी : निशंकलाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ में सृजित पद 149 हैं जिसमें से 89 पदासीन हैं और 50 पद रिक्त हैं।

लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विश्वविद्यालयों में संस्कृत प्राध्यापकों की कमी का मुद्दा उठा। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि तीन संस्कृत संस्थाओं राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, लाल बहादुर संस्कृत विद्यापीठ और राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरुपति में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने पर कार्रवाई चल रही है।

लोकसभा में राहुल कास्वां के प्रश्न के उत्तर में निशंक ने कहा, ‘‘संस्कृत देववाणी है। ऐसी वैज्ञानिक भाषा की पूरे विश्व को जरूरत है। ऐसी सभी संस्थाओं को सुदृढ़ करने की केंद्र की मंशा है।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में 228 सृजित पद हैं और 139 लोग पदासीन हैं जबकि 89 पद रिक्त हैं।

लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ में सृजित पद 149 हैं जिसमें से 89 पदासीन हैं और 50 पद रिक्त हैं। राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ तिरूपति में 109 सृजित पद हैं जिसमें से 71 पदासीन और 38 रिक्त पद हैं । निशंक ने कहा, ‘‘ इन सभी पदों को युद्ध स्तर पर भरने के लिये निर्देश जारी किये गए हैं । इस पर कार्रवाई चल रही है।’’

स्कूलों एवं विश्वविद्यालयों में वैदिक शिक्षा को आगे बढ़ाने के संबंध में एन गोपालस्वामी समिति की रिपोर्ट के बारे में एक अन्य सवाल के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि इस समिति की अनुशंसा का अध्ययन करने के बाद इसे धीरे धीरे लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलमोदी सरकारसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह