लाइव न्यूज़ :

केरल: कांग्रेस नेता ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को बताया RSS-BJP की कठपुतली, कहा-कमजोर कर रहे हैं संघीय ढ़ाचा

By एएनआई | Updated: January 29, 2020 14:57 IST

आरिफ मोहम्मह खान आगे कहा कि विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव और कानून के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने के कदम को लेकर राज्य सरकार के साथ टकराव रखने वाले खान ने कहा कि हालांकि उनकी इस विषय पर‘आपत्तियां और असहमति’ है लेकिन वह मुख्यमंत्री की इच्छा का ‘सम्मान’ करते हुए नीतिगत संबोधन के 18वें पैराग्राफ को पढ़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने राज्यपाल आरिफ पर संघीय ढ़ाचा कमजोर करने का आरोप लगाया।नेता ने  कहा कि सीपीएम सीएए के मुद्दे पर भरोसेमंद नहीं है

केरल में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच विवाद चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी के नेता रमेश चेन्नीथला ने बुधवार (29 जनवरी) को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर राज्य के संघीय ढ़ाचा कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर अन्य राज्य की गैर-बीजेपी सरकार को कमजोर करने का आरोप लगाया है। 

रमेश चेन्नीथला कहा, 'आरिफ मोहम्मद केरल में गृह मंत्री अमित शाह का हथियार बनकर राज्य की गैर-बीजेपी सरकार को कमजोर कर रहे हैं।' उन्होंने अन्य गैर-बीजेपी राज्य सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब, पुडुचेरी और महाराष्ट्र को देखें। सभी गैर-बीजेपी सरकार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विवाद  का सामना कर रही हैं। इसलिए हमने सीएए के लिए प्रस्ताव रखा और "रिकॉल गर्वनर" के स्लोगन लगे पोस्टर्स दिखाए। रमेश चेन्नीथला ने राज्यपाल पर बीजेपी के राज्य अध्यक्ष के तौर पर काम करने का आरोप लगाया। 

वहीं, कांग्रेस के नेता ने  कहा कि सीपीएम सीएए के मुद्दे पर भरोसेमंद नहीं है और वह राज्य के लिए लोगों के साथ धोखा कर रही है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में  सीएए विरोधी एक प्रैराग्राफ पढ़ा। उन्होंने कहा कि हालांकि वह राज्य द्वारा पारित प्रस्ताव से असहमत हैं लेकिन वह केंद्र सरकार से  सीएए को वापस लेने का अनुरोध करते हैं। 

आरिफ मोहम्मह खान आगे कहा कि विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव और कानून के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने के कदम को लेकर राज्य सरकार के साथ टकराव रखने वाले खान ने कहा कि हालांकि उनकी इस विषय पर‘आपत्तियां और असहमति’ है लेकिन वह मुख्यमंत्री की इच्छा का ‘सम्मान’ करते हुए नीतिगत संबोधन के 18वें पैराग्राफ को पढ़ेंगे।

राज्य सरकार के सीएए विरोधी रुख भरे संदर्भों को पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि हमारी नागरिकता धर्म के आधार पर नहीं हो सकती क्योंकि यह धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है जो कि हमारे संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा है।  

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष