लाइव न्यूज़ :

Ramdas Athawale-Rahul Gandhi: आरक्षण पर राहुल गांधी की टिप्पणी, कांग्रेस सांसद के खिलाफ ‘जूते मारो आंदोलन’ शुरू करेंगे केंद्रीय मंत्री आठवले, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2024 16:34 IST

Ramdas Athawale-Rahul Gandhi: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि दलितों, अन्य पिछड़ वर्ग और आदिवासियों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता और कोई भी व्यक्ति ऐसा प्रयास करेगा तो उससे निपटा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देRamdas Athawale-Rahul Gandhi: समान अवसर मिलने लगेंगे और फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है। Ramdas Athawale-Rahul Gandhi: जब भी इंग्लैंड या अमेरिका जाते हैं, तो भारत के खिलाफ बातें करते हैं।Ramdas Athawale-Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ देशव्यापी ‘जूते मारो’ आंदोलन शुरू करेगी।

Ramdas Athawale-Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को धर्मशाला में कहा कि दलित समुदाय और ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ आरक्षण पर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ देशव्यापी ‘जूते मारो आंदोलन’ शुरू करेगी। हाल ही में अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे और फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है। गांधी के बयान के बारे में एक सवाल के जवाब में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आठवले ने कहा कि दलितों, अन्य पिछड़ वर्ग और आदिवासियों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता और कोई भी व्यक्ति ऐसा प्रयास करेगा तो उससे निपटा जाएगा।

आठवले कृषि को सहकारी समितियों से जोड़ने, यूक्रेन और रूस, इजराइल और हमास के संदर्भ में युद्ध के हालात जारी रहने और भारत में आतंकवादी गतिविधियों में पाकिस्तान की संलिप्तता जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विश्व सहकारी आर्थिक मंच द्वारा आयोजित सम्मेलन में भाग लेने के लिए धर्मशाला में थे।

आठवले ने कहा, ‘‘दलित समुदाय और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आरक्षण पर टिप्पणी के लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ देशव्यापी ‘जूते मारो’ आंदोलन शुरू करेगी।’’ उन्होंने कहा कि गांधी पर जूते फेंके जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी बेकार आदमी हैं। वह जब भी इंग्लैंड या अमेरिका जाते हैं, तो भारत के खिलाफ बातें करते हैं।’’

उन्होंने गांधी को सलाह दी कि वे आपत्तिजनक बयान नहीं दें। उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसे संभव है कि देश में कोई लोकतंत्र नहीं है? अगर देश में कोई लोकतंत्र नहीं है तो राहुल गांधी कैसे 99 सीट प्राप्त करके नेता प्रतिपक्ष बन सकते हैं?’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने हमें जनादेश दिया है और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सभी को आगे ले जा रही है।’’

आठवले ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ???? का अंत करने के बारे में बात करके राहुल गांधी ने एक बार फिर कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा देश के सामने ला दिया है। आरक्षण खत्म करने के बयान पर दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग राहुल को सबक सिखाएगा। पूज्य बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान के जरिए जो आरक्षण दिया है, वह कभी खत्म नहीं होगा।’’

टॅग्स :राहुल गांधीRamdas Athawaleशिमलाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो