लाइव न्यूज़ :

J&K: अगले तीन सालों में 38,800 शिक्षकों और सहायक स्टाफ की भर्ती की जाएगी, केंद्रीय मंत्री ने कहा- अनुच्छेद-370 विकास की राह में रोड़ा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2023 07:24 IST

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आम बजट 2023-24 को ‘आत्मनिर्भर भारत का बजट’ करार देते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में सामाजिक कल्याण विभाग के बजट में 10.18 प्रतिशत का इजाफा किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरामदास आठवले ने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी बनाया गया। आठवले ने कहा, जम्मू-कश्मीर में अगले तीन वर्षों में 38,800 शिक्षकों और सहायक स्टाफ की भर्ती की जाएगी।

जम्मूः केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, खासतौर पर संविधान के अनुच्छेद-370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद से। उन्होंने कहा, “अनुच्छेद-370 और 35ए जम्मू-कश्मीर के विकास की राह में रोड़ा थे और उन्हें लोगों के कल्याण के लिए निष्प्रभावी बनाया गया।”

आम बजट 2023-24 को ‘आत्मनिर्भर भारत का बजट’ करार देते हुए आठ‍वले ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में सामाजिक कल्याण विभाग के बजट में 10.18 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगले तीन वर्षों में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए 38,800 शिक्षकों और सहायक स्टाफ की भर्ती की जाएगी।

आठवले ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में विकास, शांति और समृद्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो इस तथ्य से स्पष्ट है कि अब इस केंद्र-शासित प्रदेश में सभी केंद्र प्रायोजित योजनाएं जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, छात्रवृत्ति योजनाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं में लागू की गई हैं।” 

टॅग्स :Ramdas Athawalejammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?