लाइव न्यूज़ :

रामचरितमानस के बाद एक और बयान, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अब शिक्षित बिहार, तेजस्वी बिहार का नारा किया बुलंद

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2023 19:12 IST

बिहारः ट्विटर पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने लिखा है कि “बुनियादी संसाधन उचित पाठन शिक्षित बिहार, तेजस्वी बिहार। सरकारी स्कूलों में सर्वे होने के कार्यों के बारे में जानकारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सरकारी स्कूलों में सर्वे होने के कार्यों के बारे में जानकारी है।सर्वे कराने का जिम्मा एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज को दिया है। हर जिले में दो से तीन बेहतर स्कलों का आकलन करेंगे जिसमें भवन, भूमि सहित बाकी सुविधा उपलब्ध हैं।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस पर दिये गये आपत्तिजनक बयान पर महाभारत जारी है। उनके बयान पर भाजपा समेत सनातनियों ने भारी हमला बोला। इधर, चंद्रशेखर ने साफ-साफ कह दिया कि वो अपने बयान से किसी भी हालत में पीछे नहीं हटेंगे।

सोमवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए एक नया नारा बुलंद किया है। बिहार में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढाचें का आकलन होगा। इस पर शिक्षा मंत्री ने पोस्ट डाला है। ट्विटर पर शिक्षा मंत्री ने लिखा है कि “बुनियादी संसाधन उचित पाठन शिक्षित बिहार, तेजस्वी बिहार। मंत्री ने जो पोस्ट किया है, उसमें बिहार के सरकारी स्कूलों में सर्वे होने के कार्यों के बारे में जानकारी है।

शिक्षा मंत्री ने इस स्कूलों में सर्वे कराने का जिम्मा ए.एन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज को दिया है। इस मॉडल के में कई चीजें प्रस्तावित हैं, जिसमें आवासीय विद्यालय की स्थापना, उन्नयन और नवीयन की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके लिए विभाग हर जिले में दो से तीन बेहतर स्कलों का आकलन करेंगे जिसमें भवन, भूमि सहित बाकी सुविधा उपलब्ध हैं।

इसके हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधा के लिए ये कार्य किया जाएगा। बता दें कि चंद्रशेखर सिंह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। रामचरितमानस को उन्होंने नालंदा के एक छात्रों के कार्यक्रम में नफरती फैलाने वाली किताब बताई थी। उनका कहना था कि इसमें निचली जाति के लोगों को शिक्षा नहीं प्रदान करने की बात कही गई है। साथ ही उनको कई तरह की गालियां दी गई है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं