लाइव न्यूज़ :

बिहारः शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान के बाद महागठबंधन में टकराव, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जदयू को दी चेतावनी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 15, 2023 17:48 IST

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जदयू को चेतावनी दे दी है। जदयू के कई नेता महागठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं। हम लोग महागठबंधन में सबसे बड़े दल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजनता के हित के लिए सात दलों का महागठबंधन बना है।जदयू के लोग भाजपा के एजेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं। जदयू हमारी सहयोगी पार्टी है, लेकिन भाजपा के झांसे में आ गई है।

पटनाः बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा के साथ-साथ सरकार की सहयोगी जदयू भी लगातार राजद और शिक्षा मंत्री पर हमलावर हो गई है। जदयू नेताओं के लगातार आ रहे बयानों से राजद में भारी बौखलाहट है।

 

इस बीच राजद ने करारा पलटवार किया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने जदयू को चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि जदयू के कई नेता महागठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं। ये लोग भाजपा के एजेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं। तिवारी ने कहा कि हम लोग महागठबंधन में सबसे बड़े दल हैं। बड़ा दिल दिखाए हुए हैं। जनता के हित के लिए सात दलों का महागठबंधन बना है।

जबकि जदयू के लोग भाजपा के एजेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जदयू हमारी सहयोगी पार्टी है, लेकिन भाजपा के झांसे में आ गई है। अलग होकर भी जदयू भाजपा के रास्ते पर है। तिवारी ने कहा कि रामचरितमानस पर भाजपा के साथ जदयू का सुर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चाल में हमारे कुछ सहयोगी दल के नेता फंस रहे हैं, जो बाधा उत्पन्न करेंगे वह महागठबंधन से बाहर हो जाएंगे।

जदयू के शीर्ष नेतृत्व अपने नेताओं पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा का साथ कुछ सहयोग दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री माफी नहीं मांगेंगे और न ही अपना बयान वापस लेंगे। राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसे मुद्दों को हवा दे रही है, जिससे जनता का ध्यान मुख्य मुद्दे से भटक जाए।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने, समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताया था। जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। शिक्षा मंत्री के बयान के बाद से जदयू लगातार राजद और शिक्षा मंत्री पर हमलावर है। मंत्री अशोक चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा, नीरज कुमार के बाद संजीव सिंह ने भी हमला बोला। वहीं जदयू के कई नेता शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कह रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनाआरजेडीजेडीयूलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?