लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने अस्पताल पहुंचे कई दिग्गज नेता, एम्स में भर्ती हैं पूर्व पीएम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2018 05:21 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। ऐसे में पूर्व पीएम का हालचाल लेने आज कई दिग्गज दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। ऐसे में पूर्व पीएम का हालचाल लेने आज कई दिग्गज दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह भी अलट बिहारी को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से पूर्व पीएम के  स्वास्थ्य की हर एक जानकारी ली। उनके साथ रघुवर साथ भी अस्पताल पहुंचे थे। यूरिन इंफेक्शन की वजह से भर्ती हुए थे। वहीं  13 जून को शाम 5 बजे के आस-पास यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने पहुंचे हैं।

वाजपेयी को मूत्राशय में संक्रमण के इलाज के लिए यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार (11 जून) को भर्ती कराया गया था। एम्स की मीडिया और प्रोटोकॉल डिविजन की अध्यक्ष आरती विज ने मंगलवार को कहा था उनकी हालत स्थिर है। हालत में अब थोड़ा सुधार है। वह एंटीबायोटिक दवाओं पर हैं। सभी प्रमुख मानक स्थिर हैं। संक्रमण के नियंत्रित होने तक वह अस्पताल में रहेंगे।वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में उनको एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता रहे हैं जिन्हें जनता के साथ-साथ हर पार्टी के लोग पसंद करते हैं। 

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईरमन सिंहरघुवर दासनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप