लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2023: कब से शुरू होगा भारत में रोजा? सऊदी अरब समेत दुनिया के कई और देशों में 23 मार्च से है रमजान

By आजाद खान | Updated: March 22, 2023 13:08 IST

सऊदी अरब में रमजान का महीना कल यानी 23 मार्च से शुरू हो रहा है। केवल सऊदी अरब ही नहीं बल्कि कई और देश जैसे कतर, ब्रिटेन और यूएई में भी गुरुवार से रोजे शुरू हो रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब समेत दुनिया के कई और देशों में 23 मार्च से रमजान शुरू हो रहा है। ऐसे में भारत में कब से रोजे शुरू होंगे, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। भारत में रमजान कब से शुरू, इसका पता आज शाम को चलेगा।

Ramadan 2023: सऊदी अरब में कल यानी 21 मार्च को चांद का दीदार नहीं हुआ था, ऐसे में किंगडम में रमजान का पवित्र महीना कल यानी 23 मार्च से शुरू होगा। केवल सऊदी अरब में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देश जैसे कतर, यूएई और ब्रिटेन में भी गुरुवार से रोजा रहा जाएगा। 

ऐसे में भारत में कब से रमजान का महीना शुरू होगा और यहां पर पहला रोजा किस दिन से होगा, इसका भी खुलासा आज शाम को चांद के निकलने के बाद ही होगा। ऐसे में अगर आज भारत में चांद दिख गया तो आज रात से तरावी की स्पेशल नमाज शुरू हो जाएगी और कल से यहां रोजा रहा जाएगा। 

सऊदी अरब में चांद के दिखने को लेकर क्या कहा गया

खलीज टाइम्स ने बताया है कि किंगडम के सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में मगंलवार की शाम को चांद को नहीं देखा गया था, ऐसे में यहां पर बुधवार शाम से तरावी की नमाज शुरू होगी और गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। आपको बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर आमतौर पर या तो 29 या 30 दिन का होता है, ऐसे में कितने दिन का महीना होगा, यह चांद के निकलने पर निर्भर करता है। 

कब से शुरू होगा भारत में रोजा? 

आमतौर पर इस्लामिक कैलेंडर में 29 या 30 दिन का महीना होता है, ऐसे में रमजान को लेकर यह हमेशा से कन्फ्यूजन बना रहा है कि इस साल कितने दिन का महीना होगा। भारत में भी रमजान को लेकर अभी कन्फ्यूजन बना हुआ है और इसका खुलासा आज शाम को मगरिब के बाद होगा। आज शाम मगरिब के बाद आसमान में अगर चांद नजर आ जाता है तो भारत में कल से रोजे रखे जाएंगे और आज रात से ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी क्योंकि रमजान का चांद देखने के बाद ही तरावीह की नमाज शुरू की जाती है। 

किन-किन देशों में कब से शुरू होगा रमजान?

इस साल दुबई और अबू धाबी में रमजान का पावन महीना 23 मार्च से रमजान शुरू होगा वहीं दूसरी ओर इंडोनेशिया में यह महीना 22 मार्च से चालु है। यही नहीं कुवैत, लेबनान, मालदीव, मोरक्को, कतर, सऊदी अरब, ट्यूनीशिया और तुर्की में इस साल 23 मार्च से रोजे रखे जाएंगे। 

ऐसे में इन देशों में अगल-अलग तारीख पर ईद-उल-फितर का त्योहार भी मनाया जाएगा, ऐसा इसलिए क्योंकि रोजा के खत्म होने के बाद ही ईद का पर्व मानाया जाता है। 

टॅग्स :रमजानसऊदी अरबभारतQatarब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर