राम विलास पासवान के बेटे चिराग इस दिन बन सकते हैं लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया

By भाषा | Published: September 25, 2019 06:12 AM2019-09-25T06:12:36+5:302019-09-25T06:12:36+5:30

लोजपा की बिहार इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह लेंगे। पारस को राम विलास पासवान के एक और भाई राम चंद्र पासवान के निधन के बाद लोजपा की इकाई दलित सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Ram Vilas Paswan's son Chirag likely to take over as LJP chief in 28 November | राम विलास पासवान के बेटे चिराग इस दिन बन सकते हैं लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया

फाइल फोटो

Highlightsकेंद्र में सत्तारूढ़ राजग में भाजपा की सहयोगी लोजपा के लोकसभा में पांच सदस्य हैं। राम विलास पासवान ने कहा, ‘‘यह तय है कि नयी पीढ़ी पार्टी की कमान संभालने आगे आएगी।’’

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की कमान अपने बेटे चिराग पासवान को सौंप सकते हैं, जिन्हें मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लोजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत देते हुए सूत्रों ने बताया कि 35 वर्षीय चिराग नवंबर में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। 

चिराग बिहार की जमुई लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं। लोजपा अपने स्थापना दिवस 28 नवंबर को राज्य में रैली आयोजित करने की योजना बना रही है। पार्टी के नये नेतृत्व के बारे में जब राम विलास पासवान से संवाददाताओं ने पूछा तो उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने नेतृत्व के बारे में निर्णय ले सकती है। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह तय है कि नयी पीढ़ी पार्टी की कमान संभालने आगे आएगी।’’ लोजपा की बिहार इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह लेंगे। 

पारस को राम विलास पासवान के एक और भाई राम चंद्र पासवान के निधन के बाद लोजपा की इकाई दलित सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र में सत्तारूढ़ राजग में भाजपा की सहयोगी लोजपा के लोकसभा में पांच सदस्य हैं। 

राजग ने रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि 21 अक्टूबर के उपचुनाव में राम चंद्र के बेटे प्रिंस राज अपनी चुनावी किस्मत आजमाएंगे।

Web Title: Ram Vilas Paswan's son Chirag likely to take over as LJP chief in 28 November

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे