लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान बोले- एलजेपी, बीजेपी और जेडीयू के बीच सिमेंटिग फोर्स है, गठबंधन में कोई समस्या नहीं

By भाषा | Updated: January 21, 2020 01:52 IST

उन्होंने कहा कि राजग के बीच अभी कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है और सीट के बंटवारे को लेकर कोई अगर-मगर नहीं होगा और हम तीन चौथाई बहुमत से बिहार में सरकार बनाएंगे । 

Open in App

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार में राजग के घटक दल भाजपा और जदयू के बीच ''सिमेंटिग फोर्स'' है। पटना में आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर राजग के घटक दलों के बीच सीट समझौते के बारे में पूछे जाने पर रामविलास ने कहा कि लोजपा, भाजपा एवं जदयू के बीच ''सिमेंटिग फोर्स''है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर राजग के बीच सीट साझा कोई समस्या नहीं।

राजग अटूट है । चुनाव का समय आने हमलोग आपस में बैठकर तय कर लेंगे । लोजपा सांसद और उनके छोटे भाई पशुपति कुमार पारस के उस कथन पर कि जदयू एवं भाजपा बिहार की कुल 243 सीटों में से सौ- सौ और लोजपा 43 सीटों पर चुनाव लडे़गी तथा जद(यू) के यह कहने पर कि 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव के अनुसार सीटों का बंटवारा होगा, के बारे में पूछे जाने पर रामविलास ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी के सात सांसदों (एक लोकसभा क्षेत्र में छह से सात विधानसभा क्षेत्र आने के) के निर्वाचित होने के दृष्टिकोण से ऐसा कहा होगा पर यह बहस का प्रश्न नहीं है ।

उन्होंने कहा कि राजग के बीच अभी कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है और सीट के बंटवारे को लेकर कोई अगर-मगर नहीं होगा और हम तीन चौथाई बहुमत से बिहार में सरकार बनाएंगे । 

टॅग्स :बिहाररामविलास पासवानजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"