लाइव न्यूज़ :

महंत नृत्य गोपाल दास का बयान, 'अगर नहीं बना राम मंदिर, तो सत्ता से बाहर होगी मोदी सरकार'

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 2, 2019 17:41 IST

पीएम मोदी ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर साफ किया था कि इस मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अध्यादेश लाने को लेकर विचार किया जाएगा।

Open in App

लोकसभा चुवान 2019 से पहले राम मंदिर निर्माण का मुद्दा गरमाने लगा है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि कानून प्रक्रिया के जरिए ही राम मंदिर मुद्दे का समाधान निकलेगा। इधर, राम जन्‍मभूमि न्‍याय के अध्‍यक्ष महंत नृत्‍य गोपाल दास का कहना है कि राम मंदिर जल्द बनेगा।

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में 4 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई को लेकर उन्होंने कहा कि कोर्ट केस अपनी जगह है। केंद्र में बहुमत है और बहुमत में केंद्र है। मामले में सबसे महत्‍वपूर्ण बहुसंख्‍यक लोगों की भावना है और बीजेपी की सरकार भी बहुमत में है। ऐसा अवसर बार-बार नहीं आएगा।

आगे उन्होने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकारें बहुमत में हैं। राम मंदिर का निर्माण जल्‍द होगा। अब मोदी हैं और योगी हैं... मंदिर अब नहीं बनेगा तो कब बनेगा। इसके अलावा के मंदिर निर्माण के वादे को लेकर उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार मंदिर का निर्माण नहीं कराती है तो (अगले चुनाव में) वह सत्‍ता से बाहर हो जाएगी।

राम मंदिर पर कानून के विकल्प को लेकर उन्होंने कहा कि हमलोग बहुत नहीं सोचते। हम सभी ईश्‍वर की इच्‍छा से बंधे हैं। राम कीन चाहे सो होई, करे अन्‍यथा आस न कोई। ईश्‍वर की अराधना को छोड़ हम दुनियादारी के मामलों में नहीं पड़ते। जो भी राम की इच्छा हो। इस मसले के हल के लिए हजारों तरीके हैं। लेकिन उनकी जो इच्‍छा होगी, वही साकार होगा।

आपको बता दें कि सोमवार (1 जनवरी) को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर साफ किया था कि इस मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया के बाद ही अध्यादेश लाने को लेकर विचार किया जाएगा। राम मंदिर मुद्दे पर कानूनी प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है क्योंकि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस ने रुकावटें पैदा की हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि राम मंदिर कानून से ही बनेगा।

टॅग्स :राम मंदिरनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया