लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir: श्री रामलला वस्त्र अर्पण, 12 लाख भक्तों ने किया तैयार, सीएम योगी आदित्यनाथ आवास पर कार्यक्रम, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 16, 2024 18:34 IST

Ram Mandir: विश्वकर्मा भगवान पंचायत मंदिर की दीवार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और उसके नीचे नारा लिखा, ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार, इस बार भाजपा चार सौ पार।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 22 जनवरी को राम लला को पहनाया जाएगा। राम लला के वस्त्रों के अर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में हेरिटेज हैंडवीविंग रिवाइवल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा तैयार राम लला के वस्त्रों के अर्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस वस्त्र को 12 लाख भक्तों ने तैयार किया है। 22 जनवरी को राम लला को पहनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के दीवार लेखन अभियान में मंगलवार को यहां भाग लिया। उन्होंने यहां जटाशंकर स्थित श्री विश्वकर्मा भगवान पंचायत मंदिर की दीवार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया और उसके नीचे नारा लिखा, ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार, इस बार भाजपा चार सौ पार।’’

भाजपा की महानगर इकाई की ओर से आयोजित दीवार लेखन अभियान में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस अभियान को भी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तरह सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पार्टी के दीवार लेखन अभियान की शुरुआत की थी।

नड्डा ने कहा था कि अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश भर के हर मतदान केंद्र पर इसी तरह की कवायद की जाएगी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मतदाताओं से संवाद करेंगे। चुनाव से पूर्व प्रदेश में तीन बड़ी रैलियां होनी हैं। इन आगामी कार्यक्रमों की दिशा में दीवार लेखन अभियान बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सांसद, विधायक, सभी पंचायत व निकाय प्रतिनिधियों को इसमें पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी। जहां भी जगह दिखे, वहां कमल का फूल बनाकर दोनों नारे- फिर एक बार मोदी सरकार और इस बार लक्ष्य चार सौ पार- लिखे जाने चाहिए। किसी की निजी संपत्ति पर लिखने से पूर्व उसकी अनुमति जरूर लें।’’

मुख्यमंत्री ने बूथ प्रबंधन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा, ‘‘ हमारे बूथ जितने मजबूत होंगे, मतदाताओं से हमारा संवाद जितना बेहतरीन होगा, हमारे प्रत्याशी उतने ही भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे। 2024 में हम सबका एक ही संकल्प होना चाहिए कि ‘‘एक बार फिर मोदी सरकार और भाजपा की सीटों की संख्या चार सौ पार।’’

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कल नयी दिल्ली से दीवार लेखन अभियान की शुरुआत कर देश को एक नया संकल्प दिया है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की तरह ही यह अभियान भी सफल हो, इसके लिए सभी को पूरी निष्ठा से काम करना होगा।

इस अवसर पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान पार्षद डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल और बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथBJPराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो