लाइव न्यूज़ :

राम माधव ने कहा- संघ के लिए कश्मीर हमारा है का मतलब सभी कश्मीरी हमारे हैं

By भाषा | Updated: February 27, 2019 22:25 IST

जम्मू कश्मीर के लिये भाजपा के प्रभारी राम माधव यहां किताब ‘द सैफरन सर्ज-अनटोल्ड स्टोरी ऑफ आरएसएस लीडरशिप’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। 

Open in App

भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि कश्मीर हमारा है का मतलब सभी कश्मीरी हमारे हैं और दोहराया कि अगर कहीं भी इस भावना के खिलाफ कुछ होगा तो राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ उसके खिलाफ खड़ा होगा। 

उन्होंने कहा कि अगर कुछ कश्मीरी गलत रास्ते पर हैं या राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के पीछे हैं तो उन्हें सजा मिलेगी लेकिन यह दिमाग में रखना चाहिए कि उन्हें “प्रेम की भावना” के साथ “हिंदुस्तानी” बनाया जाए। उनकी यह टिप्पणी पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश के कुछ हिस्सों में हाल में कश्मीरियों को प्रताड़ित किये जाने की घटनाओं के सामने आने के बाद आयी है।जम्मू कश्मीर के लिये भाजपा के प्रभारी राम माधव यहां किताब ‘द सैफरन सर्ज-अनटोल्ड स्टोरी ऑफ आरएसएस लीडरशिप’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। माधव ने कहा कि हिंदुत्व आरएसएस का वैचारिक आधार है और हिंदुत्व गैर समावेशी नहीं हो सकता। “यह एक समावेशी विचारधारा” है। उन्होंने कहा, “हम किसी से नफरत नहीं करेंगे। हम संघ में कहते हैं कि कश्मीर हमारा है। इसका क्या मतलब है? (इसका मतलब) सभी कश्मीरी हमारे हैं। हम सिर्फ जमीन की बात नहीं कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि संघ को समाज और देश की एकता की ‘‘गारंटी’’ के तौर पर देखा जाता है। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलाराम माधवआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील