अध्योध्या में राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने से पहले महंत नृत्य गोपाल दास की बढ़ाई गई सुरक्षा, जेड श्रेणी में रहेंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 16:03 IST2020-01-10T16:03:21+5:302020-01-10T16:03:21+5:30
सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर नौ नवंबर को फैसला सुनाया था।

File Photo
अध्योध्या में राम मंदिर ट्रस्ट बनने से पहले श्रीराम जन्म भूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यास के अध्यक्ष व अयोध्या स्थित मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब जेड श्रेड़ी की शुरक्षा दी जाएगी। इससे पहले उनके पास उनके पास वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जिसे अपग्रेड कर दिया गया। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है।
बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर नौ नवंबर को फैसला सुनाया था। तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या की विवादित 2.77 एकड़ भूमि की डिक्री राम लला के पक्ष में दिया था।
Head of Ram Janmbhoomi Nyas, Mahant Nritya Gopal Das' security has been upgraded from Y+ to Z: Government Sources pic.twitter.com/9BwFDGTADb
— ANI UP (@ANINewsUP) January 10, 2020
इसके अलावा कोर्ट ने केन्द्र सरकार को निर्देश दिया था कि यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिये मुख्य स्थान पर पांच एकड़ भूमि आवंटित करने का भी निर्देश दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था।
इधर, सरकार एक अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़े सभी मामलों पर गौर करने के लिए एक विशेष डेस्क बना चुकी है। एक आधिकारिक आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कह चुका है कि तीन अधिकारी अयोध्या और इससे जुड़े अदालती फैसलों के संबंध में मामलों पर गौर करेंगे। अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ये अधिकारी काम करेंगे। कुमार के नेतृत्व में अब गृह मंत्रालय का यह नया विभाग अयोध्या संबंधी सभी मामलों को देख रहा है।