लाइव न्यूज़ :

रामलीला में राम भक्त की हुई हार्ट अटैक से मौत, निभा रहा था हनुमान का किरदार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 23, 2024 08:19 IST

हरियाणा के भिवानी में चल रही रामलीला के बीच हनुमान की भूमिका निभा रहे रामभक्त हरीश मेहता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देरामलीला के बीच हनुमान की भूमिका निभा रहे रामभक्त की हार्ट अटैक से हुई मौतयह दुखद घटना हरियाणा के भिवानी में हुई, रामलीला में राम का स्वागत कर रहे थे हनुमानहनुमान का किरदार निभा रहे हरीश मेहता प्रदर्शन के दौरान मंच पर गिरे और उनकी मौत हो गई

चंडीगढ़:हरियाणा में रामलीला के दौरान एक रामभक्त की असामयिक मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना भिवानी की बताई जा रही है। रामलीला का आयोजन करने वाले प्रबंधकों ने इस घटना के संबंध में बताया कि एक व्यक्ति जो 'रामलीला' नाटक में हनुमान की भूमिका निभा रहा था। प्रदर्शन के दौरान मंच पर गिरा और उसकी मृत्यु हो गई। मरने वाले रामभक्त का नाम हरीश मेहता बताया जा रहा है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार हरीश को दिल का दौरा उस वक्त पड़ा, जब वो रामलीला में दर्शकों के सामने हनुमान का किरदार निभा रहे थे और काफी तेज आवाज में हनुमान का संवाद बोल रहे थे।

यह घटना बीते सोमवार को उस समय हुई, जब रामलीला के आयोजनकर्ताओं ने अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान राम के सम्मान में "राज तिलक" नामक एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम भिवानी शहर के जवाहर चौक इलाके में आयोजित किया गया था।

घटना उस वक्त हुई, जब कार्यक्रम में गीत के माध्यम से भगवान राम के राज्याभिषेक की तैयारी चल रही थी। गीत के समापन पर दर्शकों के सामने मंच पर हरीश मेहता हनुमान के किरदार में आये, जिन्हें भगवान राम के चरणों में प्रार्थना करनी थी।

रामलीला में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही हनुमान के किरदार में हरीश मेहता ने भगवान राम के चरणों में झुकने की स्थिति ली, उन्हें अचानक सीने में पीड़ा हुई और वो मंच पर गिर गए। कुछ ही पलों में हरीश मेहता का शरीर निर्जीव हो गया और रामलीला में मौजूद हर कोई सन्न रह गया।

उसके बाद रामलीला देख रहे दर्शक पूरी तरह से सदमे में आ गये। कुछ देर तक तो  दर्शकों को लगा कि हरीश हनुमान के किरदार में ही एक्ट कर रहे हैं, लेकिन जब वे कुछ देर तक स्टेज से नहीं उठे तो रामलीला प्रबंधन समिति के सदस्य भागकर स्टेज पर पहुंचे और हरीश को उठाकर स्टेज के नीचे ले आये।

हनुमान की पोशाक और उसी मेकअप में हरीश मेहता को रामलीला प्रबंधन समिति के लोग फौरन अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें 'मृत घोषित' कर दिया। बताया जा रहा है कि हरीश मेहता बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद से रिटायर थे और बीते 25 सालों से वह हनुमान का किरदार निभा रहे थे।

टॅग्स :हार्ट अटैक (दिल का दौरा)हरियाणाभिवानीहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?