लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के बयान पर बोले राकेश टिकैत, तिरंगा देश का सम्मान, जिसने किया अपमान उसे तुरंत पकड़ो

By अनुराग आनंद | Updated: January 31, 2021 12:41 IST

किसान नेता राकेश टिकैत ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के बाद पलटवार करते हुए कहा कि तिरंगा से पूरा देश प्यार करता है, जिसने अपमान किया उसे क्यों नहीं पकड़ा जा रहा, उसे तुरंत पकड़ो।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधन के बाद ‘बजट सत्र’ भी शुरू हो गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बंदूक की नोक पर सरकार किसानों से बात करना चाहती है, ऐसा नहीं होगा। 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में तिरंगा के अपमान होने से देश को दुख हुआ। 

अब पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने पलटवार करते हुए कहा कि सारा देश तिरंगे से प्यार करता है, जिसने तिरंगे का अपमान किया है उसको पकड़ा जाए।

इसके साथ ही टिकैत ने सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों पर बातचीत फिर से शुरू करने पर कहा कि बंदूक की नोक पर सरकार किसानों से बात करना चाहती है, ऐसा नहीं होगा। 

जानें पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में क्या कहा-

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी द्वारा संसद के संयुक्त सत्र को सम्बोधन के बाद ‘बजट सत्र’ भी शुरू हो गया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों राष्ट्र ने असाधारण कार्य कर रहे लोगों को उनकी उपलब्धियां और मानवता के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। यानी, जमीनी स्तर पर काम करने वाले हीरो को पद्म सम्मान देने की जो परंपरा देश ने कुछ वर्ष पहले शुरू की थी, वो, इस बार भी कायम रखी गई है।

कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है: PM नरेंद्र मोदी

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना टीकाकरण की चर्चा करते हुए कहा कि जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही, अब, हमारा टीकाकारण कार्यक्रम भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है।

आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा कोविड वैक्सीन प्रोग्राम चला रहा है। पीएम ने कहा कि आप जानते हैं, और भी ज्यादा गर्व की बात क्या है? हम सबसे बड़े वैक्सीन प्रोग्राम के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का टीकाकरण भी कर रहे हैं। सिर्फ 15 दिन में, भारत, अपने 30 लाख से ज्यादा, वरियर्स का टीकाकरण कर चुका है, जबकि, अमेरिका जैसे समृद्ध देश को, इसी काम में, 18 दिन लगे थे और ब्रिटेन को 36 दिन। .

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराकेश टिकैतभारतकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं