लाइव न्यूज़ :

Rakesh Jhunjhunwala: मैंने आज अपना भाई खो दिया..., स्मृति ईरानी ने राकेश झुनझुनवाला को दी श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2022 15:24 IST

Rakesh Jhunjhunwala: राकेश झुनझुनवाला आम निवेशकों के लिए आदर्श थे। उन्होंने 5,000 रुपये से अपनी यात्रा शुरू की और अरबपति बन गए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के ‘वॉरेन बफे’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अरबपति निवेशक, बीएसई का बादशाह बुलाते थे।अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा शेयर बाजार में लगाता है।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना भाई खो दिया है। भारत के ‘वॉरेन बफे’ कहे जाने वाले झुनझुनवाला का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने आज अपना भाई खो दिया...एक ऐसा रिश्ता जो बहुत लोगों को नहीं पता था।

वे उन्हें अरबपति निवेशक, बीएसई का बादशाह बुलाते थे...लेकिन वह हमेशा सपने देखने वाले व्यक्ति थे और रहेंगे।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिग्गज निवेशक दृढ़, करुण, शिष्ट और ‘‘मेरे बड़े भाई’’ थे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भैया हमेशा मुझे बोलते थे ‘अपन अपने दम पर जियेंगे’...और वह अपनी शर्तों पर जिए...राकेश झुनझुनवाला...महान शख्स, आपकी विरासत हमेशा रहेगी।’’

मुंबई के निवासियों ने कहा, आम निवेशकों के लिए आदर्श थे झुनझुनवाला

मुंबई के लोगों ने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें आम निवेशक के लिए एक आदर्श करार दिया। भारत के ‘वारेन बफे’ कहे जाने वाले झुनझुनवाला का रविवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। निवेशक मंदर कार्वे ने कहा, ''राकेश झुनझुनवाला आम निवेशकों के लिए आदर्श थे। उन्होंने 5,000 रुपये से अपनी यात्रा शुरू की और अरबपति बन गए।

पहले निवेशक मानते थे कि शेयर बाजार सट्टे के समान है, लेकिन बाजार के गहन अध्ययन के आधार पर निवेश करके उन्होंने इन धारणाओं को गलत साबित कर दिया।'' उन्होंने कहा कि झुनझुनवाला उस आम आदमी के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण थे, जो अपनी मेहनत की कमाई का कुछ हिस्सा शेयर बाजार में लगाता है।

वहीं, फोटोग्राफर रवींद्र भांगे ने कहा कि उन्होंने विशेष शेयर में निवेश करते समय झुनझुनवाला के सुझावों को देखा। भांगे ने कहा, ''मैं यह जानने के लिए उत्सुक रहता था कि उन्होंने किन शेयर में निवेश किया है।'' उन्होंने कहा, ''झुनझुनवाला ने वास्तव में छोटे निवेशकों को सिखाया कि उन्हें अपना पैसा कहां निवेश करना है और इसे कैसे बढ़ाना है।'' भांगे ने कहा, ''शेयर के चयन के उनके तरीके ने निवेश बढ़ाने में मेरी मदद की।''

टॅग्स :राकेश झुनझुनवालामुंबईस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?