लाइव न्यूज़ :

अलवर मॉब लिंचिंग: पुलिस का दावा- रकबर और उसके दोस्त ने दिया गलत बयान, गाय खरीदने की बात झूठी

By भारती द्विवेदी | Updated: July 26, 2018 16:11 IST

Alwar mob lynching: पुलिस जांच में दोनों ही परिवार ने ये बताया है कि उन्हें कोई गाय नहीं बेची है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि घटनास्थल से बरामद दोनों ही गाय दुधारू भी नहीं है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाई: हाल ही में राजस्थान के अलवर में गाय तस्करी के आरोप में भीड़ ने रकबर खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस इस मामले पर अपनी तहकीकात में जुटी हुई है। जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि रकबर ने गाय खरीदी ही नहीं थी। मॉब लिंचिंग के दौरान हिंसा का शिकार हुए रकबर के दोस्त असलम के बयान पुलिस ने गलत पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकबर और असलम ने अपने-अपने बयान में जिन परिवारों से गाय खरीदने की बात कही थी, उनमें से एक पास गाय ही नहीं है, जबकि दूसरे के पास मात्र एक गाय है। पुलिस जांच में दोनों ही परिवार ने ये बताया है कि उन्हें कोई गाय नहीं बेची है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि घटनास्थल से बरामद दोनों ही गाय दुधारू भी नहीं है।

पुलिस एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार मरने से पहले रकबर ने बताया था कि वह बडौदामेव के लाडपुरा गांव से गाय खरीद कर पैदल ही जंगल के रास्ते हरियाणा स्थित अपने गांव ले जा रहे थे। रकबर के दोस्त और मॉब लिंचिंग के शिकार उसके दोस्त ने असलम ने भी यही बयान दिया था।  

गौरतलब है कि 20 जुलाई की रात रकबर उनके साथ अन्य शख्स दो गायों को अलवर से अपने घर हरियाणा के कोलेगांव लेकर जा रहा था। लेकिन रास्ते में भीड़ ने उन्हें घेर लिया और गौकशी के शक में उन्हें पीटना शुरू कर दिया।इस बीच एक शख्स भागने में कामयाब रहा लेकिन अकबर खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मॉब लिंचिंगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है