लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा चुनावः मायावती के साथ भितरघात, बसपा विधायक अनिल सिंह ने दिया भाजपा को वोट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 23, 2018 11:29 IST

बहुजन समाज पार्टी के विधायक अनिल सिंह भाजपा की बैठक में शामिल हुए थे। तभी से माना जा रहा था कि वो क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं।

Open in App

लखनऊ, 23 मार्च: राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें के लिए मतदान हो रहे हैं। भाजपा के 9 और सपा के एक सदस्य की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है लेकिन दसवीं सीट के लिए पेंच फंस गया है। बसपा के विधायक अनिल सिंह ने भाजपा के खाते में क्रॉस वोटिंग कर दी है। उन्होंने समाचार एजेंसी एनएनआई से कहा, 'मैंने अपना वोट भाजपा के खाते में दे दिया है। और विधायकों का मुझे नहीं पता।' सपा विधायक नितिन अग्रवाल ने भी भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, 'बीजेपी के सभी 9 उम्मीदवार जीतेंगे। सपा ने अपने कार्यकर्ताओं की बेइज्जती की है। उन्होंने एक ऐसे प्रत्याशी को चुना है जो समाज का मनोरंजन करता है बजाए उसके जो समाज की सेवा करता है। जनता जवाब देगी।'

यह भी पढ़ेंः- राज्यसभा चुनाव 2018: गुजरात से यूपी तक बीजेपी ने भर दिया रोमांच, एक-एक वोट के लिए रस्साकशी

 

यह भी पढ़ेंः राज्य सभा चुनाव 2018 LIVE: 6 राज्यों में 25 सीटों के लिए मतदान जारी, क्रॉस वोटिंग बदल सकती है तस्वीर

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा में एक उम्मीदवार को जिताने के लिये 37 विधायकों का समर्थन जरूरी है। प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सपा के पास 47 सदस्य हैं। उसके पास अपनी उम्मीदवार जया बच्चन को चुनाव जिताने के बाद भी तकनीकी रूप से 10 वोट बच जाएंगे। बसपा के पास अब 18 वोट हैं जबकि कांग्रेस के पास सात और राष्ट्रीय लोकदल के पास एक वोट है। इसके अलावा 4 निर्दलीय विधायक भी हैं। अनिल सिंह की क्रॉस वोटिंग ने मायावती के समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

टॅग्स :राज्य सभामायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत