लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में रिकॉर्ड, बीते दो हफ्तों में लगातार दूसरी बार हुए सभी तारांकित सवाल, पांच मिनट पहले ही पूरा हुआ प्रश्नकाल

By भाषा | Updated: December 2, 2019 15:08 IST

सोमवार को उच्च सदन में प्रश्नकाल के लिये निर्धारित एक घंटे का समय पूरा होने से पांच मिनट पहले ही सभी सवाल पूछे जाने के कारण भोजनावकाश के लिये सदन की बैठक एक बजे के बजाय 12 बजकर 55 मिनट पर ही स्थगित कर दी गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकम से कम जिस सदस्य के नाम से तारांकित प्रश्न सूचीबद्ध है, उन्हें सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना चाहिये। प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछने के लिये नाम पुकारे जाने पर जो सदस्य उपस्थित नहीं थे।

राज्यसभा में पिछले दो सप्ताह में तीन दिन प्रश्नकाल के दौरान सभी तारांकित प्रश्नों को उठाया गया। आज यानी सोमवार को और पिछले कार्यदिवस शुक्रवार को लगातार दो दिन, प्रश्नकाल में सभी सवाल पूछे गये और संबद्ध मंत्रियों ने इनके मौखिक उत्तर भी दिये।

सोमवार को उच्च सदन में प्रश्नकाल के लिये निर्धारित एक घंटे का समय पूरा होने से पांच मिनट पहले ही सभी सवाल पूछे जाने के कारण भोजनावकाश के लिये सदन की बैठक एक बजे के बजाय 12 बजकर 55 मिनट पर ही स्थगित कर दी गयी।

राज्यसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने इसे दुर्लभ बताते हुये कहा कि प्रश्नकाल के लिये सूचीबद्ध 15 सवालों में से सात सवाल, संबद्ध सदस्यों के सदन में अनुपस्थित होने के कारण नहीं पूछे जा सके। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में सदस्यों की अनुपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुये सदस्यों से उनके नाम के साथ सूचीबद्ध प्रश्न के पूछे जाने तक सदन में मौजूद रहने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा ‘‘ कम से कम जिस सदस्य के नाम से तारांकित प्रश्न सूचीबद्ध है, उन्हें सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना चाहिये। ’’ उल्लेखनीय है कि प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछने के लिये नाम पुकारे जाने पर जो सदस्य उपस्थित नहीं थे उनमें टीआरएस के धर्मपुरी श्रीनिवास, सपा के रविप्रकाश वर्मा, कांग्रेस के रोनाल्ड सपा लाउ एवं पी भट्टाचार्य, तृणमूल कांग्रेस के नदीमुल हक, अन्नाद्रमुक की शशिकला पुष्पा रामास्वामी और भाकपा के बिनॉय विश्वम शामिल हैं। बहरहाल, जिन सवालों को पूछने वाले सदस्य गैरहाजिर थे, उनमें से चार सवालों पर सभापति ने अन्य सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति दे दी।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रएम. वेकैंया नायडूमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन